• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 27, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

27 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में लंबित प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 49.50 लाख रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के दो अधिकारी आरोपी – श्याम सिंह राजपूत एवं बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी से 6 आरोपी दोषसिद्ध

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

 

🔸 *स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से ठगी*

प्रकरण में ग्राम चैनपुर निवासी बाल कुमारी राठिया ने 05 दिसंबर 2024 को थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों ने महिलाओं को स्व-रोजगार एवं अधिक मुनाफे का झांसा देकर व्यवसाय से जोड़ने का लालच दिया। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को समूह बनाकर बैंक से ऋण दिलाया गया तथा उनके नाम पर दुकानें खुलवाई गईं, लेकिन व्यवसाय एवं आय पर कंपनी के संचालकों ने कब्जा कर लिया। महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,700 भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया गया, जिससे उन पर बैंक ऋण का भारी बोझ आ गया।

जांच में सामने आया कि कंपनी के डायरेक्टर डायरेक्टर 1.अखिलेश सिंह पिता हरपाल सिंह 2. राजू सिंह पिता हरपाल सिंह और गुड़िया देवी राजपूत पति राजू सिंह एवं शाह डायरेक्टर बलराम बंजारा श्याम सिंह राजपूत और सहयोगियों ने धरमजयगढ़ क्षेत्र के चैनपुर, सिथरा, जबगा एवं जमाबीरा गांव की 165 महिलाओं से लगभग ₹49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 283/2024 धारा 318(2), 318(4), 336, 3(5) बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम एवं ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम (प्रतिबंध) अधिनियम, 1978 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🔸 *फ्लोरा मैक्स कंपनी के ठगी का तरीका*

आरोपियों के द्वारा धरमजयगढ़ के नीचेपारा में ब्रांच खोलकर स्व-रोजगार योजना अंतर्गत अत्याधिक लाभ अर्जित करने हेतु विभिन्न व्यवसाय में संलग्न करने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें डायरेक्टर अखिलेश सिंह के द्वारा अपनी कम्पनी में निवेश करने के लिए विभिन्न व्यवसाय में संलग्न करने का प्रस्ताव रखा गया और प्रति महिलाओं से 30,000/- (तीस हजार रूपये) जमा करने का कहा गया। अखिलेश सिंह द्वारा 10,10 महिलाओं का समूह बनाकर लगभग 165 महिलाओं को जोड़ा गया और व्यवसाय हेतू विभिन्न बैंकों से प्रत्ति महिलाओं को 30,000/- (तीस हजार रूपये) का ऋण दिलाया गया, साथ ही महिला समूहों को व्यवसाय के संचालन हेतू विभिन्न स्थानों पर दुकानें संचालित करवाई गयी धरमजयगढ में दुकान खुलवाकर ,दुकान से प्रतिदिन क्रय-विक्रय किया जाता रहा और संचालित दुकान से जो आय हुआ उसे अखिलेश सिंह द्वारा अपने पास रख लिया गया । प्रत्येक महिला को प्रतिमाह रूपये 2700/- (दो हजार सात सौ रूपये) देने का प्रलोभन दिया गया था। पर अखिलेश सिंह द्वारा उक्त राशि अर्जित कर लेने के पश्चात् भी कोई राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है और बैंक से अर्जित ऋण के किश्तों का भुगतान करने का अतिरिक्त दायित्व हो गया है।

🔸 *पूर्व में मंजू चौहान सहित अन्य आरोपियों पर हो चुकी है कार्रवाई*

प्रकरण में शिकायत दर्ज होते ही धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी से जुड़ी मंजू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके कब्जे से स्कूटी, महिलाओं की जमा राशि की रसीदें, रजिस्टर, बैंक लोन संबंधी दस्तावेज एवं कंपनी की प्रचार सामग्री जब्त की गई थी। विवेचना के दौरान अन्य आरोपी – अखिलेश सिंह राजू सिंह और गुड़िया देवी के जिला कोरबा के धोखाधड़ी मामले में जिला कोरबा में जेल में निरोध होने की जानकारी पर आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी कर गिरफ्तार और प्रयोग सहित फरार आरोपी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा और बबलू के विरुद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

🔸 *ऑपरेशन क्लीन हंट में दो फरार आरोपी गिरफ्तार*

लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश में धरमजयगढ़ पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने श्याम सिंह राजपूत को उसके निवास हथनेवरा (जिला जांजगीर-चांपा) तथा बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को खरसिया क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपी—
1. श्याम सिंह राजपूत, पिता स्व. सीताराम सिंह राजपूत, उम्र 50 वर्ष, निवासी हथनेवरा (पानी टंकी के पास), थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
2. बलराम बंजारा उर्फ बल्लू, पिता कार्तिक राम बंजारा, उम्र 36 वर्ष, निवासी तिलडेगा (जोराडोल), थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।
को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगडे, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम भगत, सुरेन्द्र वर्मा, राम संजीवन, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, आरक्षक ललित राठिया, इलियास केरकेट्टा की अहम भूमिका रही है ।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*”ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत आर्थिक अपराधों और फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की मेहनत की कमाई हड़पने वालों को कानून के दायरे में लाया जावेगा”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी से 6 आरोपी दोषसिद्ध

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संकल्प, 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
Next Post
दिल्ली में सफर होगा और आसान! 156 टोल नाकों पर लागू होगा नया हाईटेक सिस्टम, बिना रुके निकलेंगी गाड़ियां

New Toll Tax Rules: देशभर में वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स को लेकर “Good News”, अब नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले नहीं देनी होगी कोई फीस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

HDFC Bank: HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, आज बंद रहेगी ये सर्विस…

HDFC Bank: HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, आज बंद रहेगी ये सर्विस…

October 26, 2025
Bihar Bandh: बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल

Bihar Bandh: बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल

July 25, 2026

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

September 23, 2026

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थदर्शन का सपना हुआ साकार
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
  • Chhatisgarh Samachar : युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In