• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, November 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 16, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *16 नवंबर रायगढ़* । जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। युवती की लिखित शिकायत पर खरसिया पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों राहुल पटेल और फनेश्वर प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवती के मित्र के साथ डंडे से मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया और फिर युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को जानकारी देने पर धमकी दी थी।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

Read More : Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम; 26 नवंबर तक पूरी होगी जांच

पीड़िता के आवेदन के अनुसार, दिनांक 14 नवंबर 2026 को वह अपने गांव से एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन सक्ती जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों घूमते हुए दोपहर में खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा पहुंच गए। इसी दौरान गार्डन में सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से दो युवक आए और उन्हें डरा-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल में रखे 1,200 रुपये तथा उसके मित्र से 10,000 रुपये लूट लिए। इसके बाद डंडे से युवक के सिर एवं शरीर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया। युवक के बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब युवक को होश आया तो आरोपियों ने दोनों का वीडियो बनाया और घटना के संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़िता द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आया। एसएसपी ने तत्काल एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव एवं थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश पर खरसिया पुलिस की टीम ने बोतल्दा में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश की, संदेहियों के फोटो युवती को भेज कर आरोपियों की पुष्टि की गई और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण भी कराया गया।

पूछताछ एवं आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी फनेश्वर प्रसाद पटेल से घटना का वीडियो बनाने में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल तथा लूट की रकम में से 1,500 रुपये बरामद किए गए। वहीं आरोपी राहुल पटेल से 3,000 रुपये एवं वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। आरोपियों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो एवं वीडियो भी मिले हैं, जिनके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी राहुल पटेल पिता खुलेश्वर पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी बोतल्दा थाना खरसिया, शारडा कंपनी डभरा में और दूसरा आरोपी फनेश्वर प्रसाद पटेल पिता कुसुम प्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी बोतल्दा, SKY कंपनी चपले में लेबर काम करता है। खरसिया पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 597/2026 में धारा 109, 309(6), 70 बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर रिमांड पर भेजा गया है ।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

महिलाओं एवं युवतियों के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से लेती है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More : Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफील्ड्स IPO का प्राइस ब्रांड घोषित, इस दिन खुलेगी सब्सक्रिप्शन विंडो

*गिरफ्तार आरोपी* –
1. राहुल पटेल पिता कुलेश्वर पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी बोतल्दा थाना खरसिया
2. फनेश्वर प्रसाद पटेल पिता कुसुम प्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी बोतल्दा थाना खरसिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सतत पर्यवेक्षक नेतृत्व में घटना का त्वरित खुलासा करने में खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक विशोप सिंह, सत्या सिदार योगेश साहू, सूरज साहू, अनूप मिंज तथा अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh news: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस में नहीं होंगे शामिल

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़

November 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News : विशेष लेख : जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन

November 12, 2026

सीएम के विधानसभा वार दौरे की शुरूआत सामरी से

May 4, 2022
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
ITR Filing 2026: ITR फाइलिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इस तारीख के बाद लगेगा भारी जुर्माना

ITR Filing 2026: ITR फाइलिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इस तारीख के बाद लगेगा भारी जुर्माना

May 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • Amitabh Bachchan Death Threats: ‘बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली…’, अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी खुली धमकी
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम; 26 नवंबर तक पूरी होगी जांच
  • Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In