• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, June 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खलबोरा में आजीविका गतिविधि से जुड़ रहा है हर परिवार जिला अधिकारियों को लेकर ग्रामीणों से मिलने पहुंचे कलेक्टर श्री भीम सिंह   गांव में बढ़ी पशुपालन व कृषि गतिविधियां, महिलाएं सीख रही सिलाई, कम्प्यूटर चलाने जैसे हुनर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 24, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Raigarh News : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 भारी वाहन चालक

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 24 जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन में धरमजयगढ़ विकासखण्ड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम खलबोरा में गरीबी मुक्त गांव की संकल्पना के साथ कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत गांव के प्रत्येक परिवारों को शासन की आजीविका संवर्धन योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की कृषि के साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय में वृद्धि हो सके। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री सिंह जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ खलबोरा पहुंचे तथा वहां चल रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जिन गतिविधियों से ग्रामीणों को अधिक फायदा हो रहा है, उन पर फोकस किया जाये। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय योजनाओं से लाभान्वितों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन करने एवं आय संवर्धन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को बेहतर लाभ हो सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने गांव में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर विभागीय कार्यों की विभागवार समीक्षा की। पशुपालन विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय योजनाओं के माध्यम से 79 हितग्राहियों को बकरी एवं 80 बकरी शेड, 29 हितग्राहियों को मुर्गी व 07 हितग्राहियों को गाय व एक हितग्राही को शूकर प्रदान किया गया है। जिसमें वर्तमान में बेहतर लाभ देखते हुए ग्रामीणों द्वारा गाय पालन के लिए 17 हितग्राहियों एवं 18 हितग्राहियों के द्वारा बकरी के लिए मांग पत्र दिए है, जिसे हितग्राहियों को जल्द प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिह ने पशुपालन विभाग को चाप कटर प्रदान करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में मछली पालन विभाग द्वारा बताया गया कि 6 हितग्राहियों को मछली बीज प्रदाय किया गया था। जिससे ग्रामीणों को अच्छा लाभ मिला है, जिसके कारण अन्य लोगों ने भी आवेदन किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को अच्छी ब्रीड की मछली बीज प्रदान की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारी को डबरी निर्माण के कार्य करवाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि 40 लोगों को मिनी कीट प्रदाय किया गया था। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने गहरी नाराजगी जताते हुए हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारी को ड्रीप सिंचाई सिस्टम लगवाने के लाभ एवं ग्रामीणों को फसल विविधिकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए। किसानों की सिंचाई सुविधा के बोर खनन करने के निर्देश दिए। रेशम विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 6 लोग रेशम पालन का कार्य कर रहे है, इसके साथ 15 लोगों का रेशम पालन, प्लांटेशन प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है। कृषि विभाग द्वारा बताया कि सामुदायिक बोर खनन, केसीसी निर्माण किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने केसीसी के माध्यम से ग्रामीणों को खाद, बीज दिलवाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग द्वारा बताया कि सौर सुजला योजना से पांच ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों से बात की, हितग्राही ने बताया कि इस योजना से सिंचित भूमि का विस्तार हुआ है और वे एक फसल के जगह दो फसल ले पा रहे है। इसी प्रकार विभिन्न स्किल व ट्रेड ट्रेनिंग अन्तर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 38 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया है। इसी तरह समूह को टे्रनिंग देकर कम्प्यूटर सेट प्रदान किया गया है। वन विभाग द्वारा 25 महिलाओं को सबई घास की रस्सी व टोकरी निर्माण प्रशिक्षण एवं मशीन प्रदान किया गया है। इसी प्रकार माहुल पत्ता का दोना, पत्तल बनाने की प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य योजनाओं के तहत ग्रामवासियों के हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों के राशन कार्ड व पेंशन से जुड़े प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम धरमजयगढ़ मनीष मिश्रा, उप संचालक पशुपालन डॉ.आर.एच.पाण्डेय, उप संचालक कृषि श्री हरीश राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खलबोरा में बांटे गये वन अधिकार पत्र
कलेक्टर श्री सिंह ने खलबोरा में वन अधिकार पत्र वितरण की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने 39 लोगों को वनअधिकार पत्र वितरित किए। इसके पूर्व 37 व्यक्तियों को वनअधिकार पत्र वितरित किया जा चुका है। वन विभाग द्वारा वनअधिकार पट्टे वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। वनअधिकार के लंबित आवेदनों पर शीघ्र वन अधिकार पत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने पट्टा प्राप्त हितग्राहियों को मनरेगा अन्तर्गत भूमि समतलीकरण के लिए आवेदन करने को कहा एवं गाय व बकरी तथा शूकर शेड, डबरी, कुआं निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए।
आमगांव  के वनअधिकार पत्र हितग्राहियों से की चर्चा
कलेक्टर श्री  सिंह  द्वारा आमगांव के मंगतुराम, प्रभुदयाल, परमात्मा व अन्य वनअधिकार पत्र हितग्राहियों से चर्चा की। हितग्राहियों ने बताया कि जमीन का पट्टा मिलने से अब उसमें खेती कर फसल ले रहे है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने उनसे सिंचाई के संबध में जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि सिंचाई के साधन उपलब्ध है। जल स्तर बढ़ाने के लिए नाले में चेक डेम व फसल कटाई के लिए मशीन की मांग ग्रामीणों ने की। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारी को मशीन खरीदी व चेक डेम बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने ड्रीप के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि समतलीकरण के बाद धान के फसल के लेने के बाद उन्होंने मंूगफल्ली का फसल भी लिया था।

Related Posts

Raigarh News : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 भारी वाहन चालक
रायगढ़

Raigarh News : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 भारी वाहन चालक

June 23, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 23, 2026
Raigarh News : पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

June 23, 2026
Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

June 22, 2026
Raigarh News : प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

Raigarh News : प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

June 22, 2026
Raigarh News : एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे
रायगढ़

Raigarh News : एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

June 21, 2026
Next Post

धरमजयगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं सिविल अस्पताल का कलेक्टर श्री भीम सिंह ने किया निरीक्षण

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Raigarh News : जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
  • Latest Cricket News: 26 जून को खेला जाएगा भारत-आयरलैंड का पहला टी20 मैच; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In