• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Aadhaar Card New Rules: UIDAI बना रहा है नया नियम; आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा… दिसंबर में होगा लागू

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 20, 2025
in देश
Aadhaar Card New Rules: UIDAI बना रहा है नया नियम; आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा… दिसंबर में होगा लागू
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आधार कार्ड रखने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है. वह यह है कि अब आपके आधार कार्ड पर नाम और नंबर दिखाई नहीं देगा, बल्कि इसके बजाय आपका फोटो और केवल क्यूआर कोड ही दिखाई देगा. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार कार्ड को आधुनिक डिजिटल सुरक्षा मानकों के अनुरूप नया स्वरूप देने की योजना बना रहा है. इस बदलाव के बाद आधार कार्ड पर नाम, पता और 12 अंकों की यूआईडी नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी दिखाई नहीं देगी. नए नियमों का उद्देश्य डेटा गोपनीयता को मजबूत करना और पहचान दुरुपयोग पर रोक लगाना है

बड़े बदलाव की तैयारी में यूआईडीएआई

READ ALSO

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूआईडीएआई नया आधार कार्ड डिजाइन तैयार कर रहा है, जिसमें केवल फोटो और क्यूआर कोड दिखाई देगा. यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने एक डिजिटल सम्मेलन में बताया कि यह बदलाव दिसंबर 2025 से लागू होने की योजना है. इसका मुख्य मकसद पर्सनल डेटा का दुरुपयोग रोकना, फर्जी सत्यापन प्रक्रिया पर अंकुश लगाना और आधार की सुरक्षा को नई तकनीकों के अनुरूप मजबूत बनाना है. फिलहाल, कई संस्थान आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगते हैं और उसे स्टोर करते हैं, जिससे डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है.

 

क्यों हटाई जाएगी व्यक्तिगत जानकारी?

यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने स्पष्ट करते हुए कहा है, “कार्ड पर कोई भी विवरण क्यों होना चाहिए? यह सिर्फ एक तस्वीर और एक क्यूआर कोड होना चाहिए.” उनके अनुसार छपी हुई जानकारी का दुरुपयोग आसानी से किया जा सकता है. आधार कार्ड की फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. आधार कार्डधारक की पहचान की चोरी हो सकती है. अवैध सत्यापन और धोखाधड़ी की संभावना अधिक रहती है. कानून पहले से ही आधार संख्या या बायोमेट्रिक डेटा को बिना अनुमति ऑफलाइन मांगने या स्टोर करने पर रोक लगाता है, लेकिन कई संस्थान अभी भी यह प्रथा जारी रखे हुए हैं. नया डिजाइन इस खतरे को पूरी तरह खत्म करने पर आधारित है.

 

नए आधार कार्ड में क्या होगा?

यूआईडीआई के नए डिजाइन में कार्ड पर सिर्फ फोटो, एक सुरक्षित एनक्रिप्टेड क्यूआर कोड और सभी आवश्यक जानकारी क्यूआर कोड में छिपी होगी. जानकारी तक पहुंच केवल वैध सत्यापन माध्यमों से ही संभव होगी. इसका मतलब है कि कोई भी संस्था कार्ड देखकर आपका नाम, पता या नंबर नहीं जान पाएगी. डेटा सिर्फ स्कैनिंग और प्रमाणीकरण के बाद ही दिखेगा.

 

अवैध ऑफलाइन सत्यापन पर लगेगी रोक

आज भी कई होटल, इवेंट आयोजक, स्थानीय सुरक्षा प्रबंधक और निजी कंपनियां आधार की फोटोकॉपी लेती हैं. यूआईडीएआई को शिकायतें मिली हैं कि ये कॉपियां सुरक्षित नहीं रखी जातीं. स्टाफ इन्हें साझा कर देता है. धोखेबाज लोग फर्जी पहचान बनाकर इसका दुरुपयोग करते हैं. नए नियम इन सभी खामियों को दूर करने के लिए लाए जा रहे हैं. यूआईडीएआई का स्पष्ट संदेश है, “आधार को किसी भी स्थिति में दस्तावेज की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए

 

एमआधार की जगह आएगा नया आधार एप

यूआईडीएआई ने बताया कि वह जल्द ही एक नया आधार ऐप लॉन्च करेगा, जो मौजूदा एमआधार ऐप को पूरी तरह बदल देगा. नया ऐप अत्याधुनिक क्यूआर कोड वेरिफिकेशन सपोर्ट करेगा. फेशियल रिकॉग्निशन आधारित सत्यापन उपलब्ध कराएगा. यूजर्स सिर्फ वही जानकारी साझा कर सकेंगे, जो आवश्यक हो. होटल चेक-इन, इवेंट एंट्री, आयु सत्यापन और गेट पास जैसी सेवाओं को सपोर्ट करेगा. यह बिल्कुल हवाई अड्डों की डिजीयात्रा प्रणाली की तरह काम करेगा, जहां फेस रिकॉग्निशन से एंट्री मिलती है.

 

कब लागू होगा आधार कार्ड का नया नियम?

यूआईडीएआई ने प्रस्तावित नियमों की समीक्षा के लिए 1 दिसंबर 2025 की तारीख तय की है. अगर इस बैठक में सभी बदलावों को मंजूरी मिल जाती है, तो नया आधार कार्ड डिजाइन लॉन्च होगा. पुरानी फोटोकॉपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया बंद की जाएगी. केवल क्यूआर कोड और डिजिटल प्रमाणीकरण ही वैध माने जाएंगे. लोगों को भी सूचना दी जाएगी कि वे आधार को दस्तावेज की तरह नहीं, बल्कि डिजिटल पहचान माध्यम के रूप में प्रयोग करें.

 

कैसे बदलेगा रोजमर्रा का उपयोग?

नए नियम लागू होने के बाद आधार के इस्तेमाल में बड़े बदलाव आएंगे. होटल चेक-इन के लिए फोटोकॉपी नहीं, बल्कि सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. इवेंट की एंट्री फेस ऑथेंटिकेशन से होगा और खरीदारी में उम्र सत्यापन के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. हाउसिंग सोसायटी में डिजिटल एंट्री से काम चल जाएगा. किसी भी संस्था से व्यक्तिगत डेटा चोरी की आशंका लगभग समाप्त हो जाएगा. यह भारत को डिजिटल पहचान और डेटा सुरक्षा के वैश्विक मानक की ओर ले जाएगा.

Related Posts

देश

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

October 11, 2026
देश

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026
देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
Next Post
Train Cancelled: बुक की है ट्रेन टिकट तो जान लें 23नवंबर तक यह 10 ट्रेनें कैंसिल, 6 रहेंगी डायवर्ट…यहां देखे पूरी लिस्ट

Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 1 दिसंबर से 3 मार्च तक रद्द रहेंगी ये 24 ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Solar Eclipse 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल का सही समय और नियम

Solar Eclipse 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल का सही समय और नियम

August 12, 2026
Turkey ISIS Operation: ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

Turkey ISIS Operation: ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

December 29, 2025
Mexico Navy Plane Crash: नेवी का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सेकेंडों में बना आग का गोला; सभी लोगों की मौत

Mexico Navy Plane Crash: नेवी का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सेकेंडों में बना आग का गोला; सभी लोगों की मौत

December 23, 2025
Aadhaar card : UIDAI ने किया ऐलान, अब घर बैठे बदलेगा आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर..

Aadhaar card : UIDAI ने किया ऐलान, अब घर बैठे बदलेगा आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर..

November 28, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T-20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
  • NPS: NPS खाता खोलना हुआ आसान, अब PhonePe और BHIM ऐप पर घर बैठे खोले पेंशन खाता
  • Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी
  • EPFO Alert ECR Deadline: EPFO ने जारी किया अलर्ट, 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं करने पर लगेगा जुर्माना!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In