• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 7, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

7 जुलाई, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कल देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार एवं देशी कट्टा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

READ ALSO

Raigarh News : पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आने वाली एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के हमराह संयुक्त पुलिस टीम ने पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG-13 AQ-6663 पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़ तथा प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ बताया।

विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को तलाशी संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनकी सहमति से वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत की टोयोटा ग्लैंजा कार को गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा उन्होंने योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान, निवासी बंगलापारा रेलवे स्टेशन, थाना कोतवाली, रायगढ़ से खरीदा था। आरोपियों के अनुसार पुलिस की कार्रवाई के दौरान योगेश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

आरोपी प्रहलाद केंवट के कब्जे से बरामद देशी कट्टा तथा टोयोटा ग्लैंजा कार (क्रमांक CG-13 AQ-6663), कुल अनुमानित कीमत ₹4,10,000, जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू तथा आरक्षक मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की सराहनीय भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी* –
1. हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़
2. प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*”अवैध हथियारों का परिवहन एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जिले में आपराधिक गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : तमनार नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, शेषराज हरवंश प्रभारी और विकास शर्मा सह-प्रभारी

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक

November 24, 2026
Next Post
राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Drishyam 3 trailer: ‘दृश्यम 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सस्पेंस देखकर फैंस के उड़े होश!

September 9, 2026

Indian Railway: रेलवे के ग्रुप बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, हटाई गई बर्थ लिमिट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

November 25, 2026
varanasi airport Firing: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल

varanasi airport Firing: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल

August 16, 2026
India vs Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे आज, जानिए कब और कहां देखें Live मैच…

India vs Australia T20I Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें live मैच…

October 29, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal: आज मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पढ़े बाकि राशियों का हाल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, 26 नवंबर से 23 दिन तक 65 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • O Saathi Re trailer : अदिति-अविनाश और अर्जुन रामपाल की सीरीज ‘ओ साथी रे’ का ट्रेलर रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म में होगी स्ट्रीम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In