• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, July 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

hydrogen train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 17, 2026
in देश
hydrogen train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारतीय रेलवे ने हरित और आधुनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इतिहास रच दिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन तकनीक से चलने वाली यात्री ट्रेनें संचालित हो रही हैं। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच करीब 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी।

READ ALSO

West Bengal Accident: दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई बच्चियों से भरी स्कूल वैन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; कई घायल

Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

जिंद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सपना साकार हुआ और जिंद, सोनीपत और हरियाणा का नाम आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में जींद के घी और जींद के घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद भाजपा-NDA के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है।

रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना

हाइड्रोजन ट्रेन को भारतीय रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से बिजली बनाकर चलती है। इस प्रक्रिया में डीजल की जरूरत नहीं पड़ती और केवल भाप तथा गर्मी निकलती है। इससे वातावरण में कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य रहता है, जो इसे पर्यावरण के लिए बेहद अनुकूल बनाता है।

दमदार इंजन और शानदार क्षमता

नई हाइड्रोजन ट्रेन में 3,200 हॉर्सपावर का शक्तिशाली प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है। इसकी सामान्य परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे जरूरत पड़ने पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। यह 10 कोच वाली ट्रेन है, जिसमें एक साथ लगभग 2,600 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। दुनिया के कई देशों में अभी दो से चार कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं, जबकि भारत ने सीधे 10 कोच वाला ट्रेनसेट तैयार कर नई मिसाल पेश की है। देखें भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कुछ शानदार तस्वीरें

सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक

रेलवे ने इस ट्रेन में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा है। इसमें अत्याधुनिक हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्टर और ऑटोमैटिक शट-ऑफ सिस्टम लगाए गए हैं। यदि संचालन के दौरान किसी तरह की असामान्यता सामने आती है, तो यह सिस्टम तुरंत हाइड्रोजन की सप्लाई बंद कर देगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी।

महज ₹5 से शुरू होगा किराया

रेलवे ने इस ट्रेन का किराया आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए काफी कम रखा है। जानकारी के अनुसार, न्यूनतम किराया केवल 5 रुपये और अधिकतम 25 रुपये होगा। गाड़ी संख्या 74010 सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 74009 सुबह 10:40 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी।

हेरिटेज ट्रेनों में भी दिखेगी यह तकनीक

भारतीय रेलवे इस परियोजना से मिलने वाले अनुभव का उपयोग भविष्य में अपनी हेरिटेज ट्रेनों, जैसे कालका-शिमला रूट पर चलने वाली ट्रेनों में भी हाइड्रोजन तकनीक लागू करने के लिए करेगा। इससे रेलवे का लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा, कम प्रदूषण और आत्मनिर्भर भारत के विजन को और मजबूती देना है।

Related Posts

West Bengal Accident: दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई बच्चियों से भरी स्कूल वैन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; कई घायल
देश

West Bengal Accident: दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई बच्चियों से भरी स्कूल वैन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; कई घायल

July 17, 2026
Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर
देश

Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

July 17, 2026
EPFO New Scheme 2026: जानिए क्या है EPFO की नई योजना, किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई
देश

EPFO Interest Credit: PF खाताधारकों के लिए GOOD NEWS! खातों में ट्रांसफर हुआ 8.25% ब्याज, जानिए कैसे करें चेक

July 17, 2026
Earthquake In Gujarat: 3 मिनट में दो बार कांपी भारत के इस राज्‍य की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता
देश

Earthquake In Gujarat: 3 मिनट में दो बार कांपी भारत के इस राज्‍य की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता

July 16, 2026
Puri Rath Yatra stamped: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़; 1 श्रद्धालु की मौत, 200 घायल
देश

Puri Rath Yatra stamped: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़; 1 श्रद्धालु की मौत, 200 घायल

July 16, 2026
Capital Gains Tax: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, संपत्ति और सोना बेचने पर नहीं देना पड़ेगा ज्यादा टैक्स
देश

Capital Gains Tax: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, संपत्ति और सोना बेचने पर नहीं देना पड़ेगा ज्यादा टैक्स

July 16, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Delhi Airport Sudden Storm: IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवा और बारिश से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

Delhi Airport Sudden Storm: IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवा और बारिश से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

June 8, 2026
गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने भारी संख्या में चलाई समर स्पेशल ट्रेनें

गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने भारी संख्या में चलाई समर स्पेशल ट्रेनें

April 24, 2026
Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

June 17, 2026
Nautapa 2026: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक खूब तपेगी धरती; जानें इस बीच क्या करें, क्या नहीं

Nautapa 2026: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक खूब तपेगी धरती; जानें इस बीच क्या करें, क्या नहीं

May 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: NEET रिजल्ट में छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट-टॉपर, ऑल इंडिया रैंक में 117 और 136 मिलीं
  • hydrogen train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
  • West Bengal Accident: दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई बच्चियों से भरी स्कूल वैन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; कई घायल
  • Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In