• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी का रायगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 24, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी का रायगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

24 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री एवं जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में अब तक पीड़ितों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जबकि अन्य संभावित पीड़ितों द्वारा थाना आकर आरोपित पर धोखाधड़ी की शिकायतें की जा रही है ।

READ ALSO

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

मामले में शिकायतकर्ता सद्दाम हुसैन पिता अली अकबर उम्र 32 वर्ष पता बाजीराव पारा विश्वासगढ़ चर्च के सामने वार्ड नं 30 रायगढ़ एवं उनके साथी सुरेश मानिकपुरी ने थाना तमनार में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम पणिगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू, जो वाहन खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है, ने पहले वाहन खरीदने-बेचने के नाम पर उनसे लगातार रुपये लिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने अपनी जमीन बेचकर भुगतान करने का झांसा दिया और इस बहाने और रकम ले ली। बाद में आरोपी ने अपनी भूमि खसरा नंबर 428/4, रकबा 0.049 हेक्टेयर का 14 अप्रैल 2026 को बिक्री का सौदा भी उनसे कर लिया, लेकिन बाद में पता चला कि उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम कर दी गई।

आरोपी ने इस प्रकार शिकायतकर्ता सद्दाम हुसैन से 22 लाख रुपये तथा सुरेश मानिकपुरी से 22 लाख 40 हजार रुपये, कुल 44 लाख 40 हजार रुपये नगद एवं बैंक ट्रांसफर के माध्यम से प्राप्त कर धोखाधड़ी की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू, मनोज सारथी सहित कई अन्य लोगों के साथ भी वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।

शिकायत पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 179/2026 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने *आरोपी कृष्ण कुमार साहू पिता कामता साहू उम्र 38 साल निवासी पड़िगांव थाना तमनार* को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो एवं एक बोलेरो वाहन (20 लाख रूपये) जब्त किए गए हैं।

पुलिस जांच में अब तक 10-15 पीड़ितों से लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। मामले में अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं तथा पुलिस आरोपी के आर्थिक लेन-देन, संपत्तियों और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार और थाना तमनार स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सतर्क विवेचना से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा संभव हो सका।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*:

*”धोखाधड़ी एवं अन्य आर्थिक अपराधों में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधों से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
Next Post
Neet Paper Leak: 10 साल की सजा, 10 करोड़ जुर्माना… पेपर लीक के खिलाफ मोदी सरकार का नया कानून

Neet Paper Leak: 10 साल की सजा, 10 करोड़ जुर्माना… पेपर लीक के खिलाफ मोदी सरकार का नया कानून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Bank Timings Change: क्‍या बैंकों में काम के घंटों और छुट्ट‍ियों में कोई बदलाव हो सकता है, जाने इस खबर से पूरी डिटेल्स

Today Bank Open or Closed: आज बैंक बंद रहेंगे या खुले? घर से निकलने से पहले जरूर देखें RBI हॉलीडे ल‍िस्‍ट नहीं तो होंगी परेशानी!

December 6, 2025

Raigarh News : शहर की बदहाल सड़कों से छीन रही है बेकसूरों की जिंदगीयाँ, चिंता का विषय: शाखा यादव

August 30, 2026
Mutual Funds: Mutual Funds इंडस्ट्री ने जुलाई में रचा इतिहास, इतना लाख करोड़ का हुआ नेट इनफ्लो

Mutual Funds: Mutual Funds इंडस्ट्री ने जुलाई में रचा इतिहास, इतना लाख करोड़ का हुआ नेट इनफ्लो

August 13, 2026

मई में 150, जून में 308 अंधड़, हर साल 10 से 12 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

May 18, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
  • Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन से कमलेश का राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In