रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित “स्मार्ट मीटर हटाओ – प्रदेश बचाओ” अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में 2 अगस्त रविवार को वार्ड क्रमांक-40, सोनिया नगर से व्यापक जनसंपर्क कर बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटवाने संबंधी आवेदन फार्म भरवाए गए। अभियान शुभारंभ के सर्वप्रथम सोनिया नगर स्थित साईं मंदिर के समीप अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल तथा उनके सुपुत्र, देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर शाखा यादव ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल ने अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रशासनिक नींव को मजबूत करने, शिक्षा के विस्तार, सिंचाई, कृषि और जनकल्याणकारी विकास योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं पंडित विद्याचरण शुक्ल ने लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहते हुए केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व संभाला तथा छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के विकास, अधोसंरचना और जनहित के अनेक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, संगठन और विकास की राजनीति का प्रेरक उदाहरण रहा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर हटाओ – प्रदेश बचाओ” के नारों के साथ घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया और बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए आवेदन फार्म भरवाए। उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अभियान का समर्थन किया तथा बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम परिवारों का मासिक बजट बिगड़ गया है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक तरीके से उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यवस्था से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, तो सरकार का दायित्व है कि उसकी निष्पक्ष समीक्षा कर जनहित में निर्णय लेना चाहिए परन्तु भाजपा सरकार गूंगी और बहरी बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान पूरी तरह जनभावनाओं पर आधारित है और इसे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और जनता के समर्थन से ही इसे अंजाम तक पहुँचाया जा सकता है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद दयाराम धुर्वे ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक प्रभावित परिवार तक पहुंचेगी, उनकी समस्याओं को शासन के समक्ष मजबूती से रखेगी तथा जनहित में समाधान होने तक संघर्ष जारी रखेगी।
अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त की। एक भावुक उपभोक्ता ने कहा, “यदि आप कांग्रेस वाले यह स्मार्ट मीटर हटवा देंगे, तो हम पर बहुत बड़ा उपकार होगा, हम कांग्रेस के जीवनभर आभारी रहेंगे।” कांग्रेस नेताओं ने इस भावनात्मक प्रतिक्रिया को जनता की गहरी पीड़ा और बढ़ते बिजली बिलों से उपजे असंतोष का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य जनता की समस्याओं का लोकतांत्रिक समाधान सुनिश्चित कराना है।
कड़ी धूप,और भीषण गर्मी के बीच इस जनसंपर्क एवं आवेदन अभियान में कांग्रेसजनों की जनसरोकार, जनभावना के साथ अभिमान का समापन वार्ड क्रमांक -15 सत्तीगुड़ी चौक पर किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान रायगढ़ शहर के प्रत्येक वार्ड और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा तथा हजारों उपभोक्ताओं के आवेदन शासन एवं विद्युत विभाग को सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की जाएगी।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव ,पूर्व अध्यक्ष
अनिल शुक्ला,पूर्व विधायक
प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी
अरुण गुप्ता, संतोष राय ,
हरे राम तिवारी, दीपक पाण्डेय ,अनिल अग्रवाल ,
संजय देवांगन ,दयाराम धुर्वे ,
विकास ठेठवार ,मदन महंत ,
संदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश शर्मा ,अनुराग गुप्ता ,
लता खूंटे ,पद्मा चौहान ,
बीनू बेगम ,प्रमोद देवांगन
वैभव चौबे ,रजत गाेयल ,
मिंटू मसीह आकाश समुन्द्रे ,
सोनू पुरोहित ,यतीश गांधी
गुलशन साहू ,राजू चौहान ,
कन्हैया पटेल विनोद नागवंशी,
संतोष यादव,दिपक भट्ट,
शुक्लाम्बर भट्ट ,दिपक सिंह ,
दिपक बी सिंह ,विनोद कपूर ,
भारत तिवारी ,रोहित महंत ,
अमृत काटजू अज्ञात मल्होत्रा ,
जगन्नाथ डनसेना,संदीप यादव ,सुदर्शन साहू,आमिर खान ,संजय खालसा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।












