• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : एग्रीस्टैक पंजीयन किसानों से छलावा, धान खरीदी से बचने की भाजपा सरकार की साजिश : शाखा यादव

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़ 22 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में रायगढ़ जिला अंतर्गत लोइंग सोसायटी का निरीक्षण किया गया वहां उपस्थित किसानों के साथ औपचारिक बैठक रखी गई जिसमें भाजपा सरकार के नए नियम एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्यता विषय पर चर्चा हुई जिसमें समस्त किसानों ने भाजपा सरकार के इस नये नियम से आ रही परेशानियों पर खुलकर आपत्ति जताया।

Read more : September School Holidays 2026: सितंबर में इतने दिन की छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे School?

READ ALSO

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि छत्तीसगढ की भाजपा सरकार के खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में एग्रीस्टैक व्यवस्था के तहत संयुक्त खाताधारकों के सभी सदस्यों का अनिवार्य पंजीयन और सत्यापन किए जाने के निर्णय को किसान विरोधी बताते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार ऐसे नियमें लागू कर रही है, जिनका सीधा असर छोटे, सीमांत और ग्रामीण किसानों की धान बिक्री पर पड़ रहा है।

शाखा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के पहले और सत्तासीन होने के बाद किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब धान खरीदी की प्रक्रिया को ही इतना जटिल बनाया जा रहा है कि मेहनतकश,अन्नदाता किसान अपनी उपज आसानी से समर्थन मूल्य पर बेच न सके। पहले रकबा कटौती के माध्यम से किसानों के धान की खरीदी सीमित करने की शिकायतें सामने आती रही हैं और अब एग्रीस्टैक पंजीयन की अनिवार्यता के नाम पर संयुक्त खातों में दर्ज प्रत्येक सह-खातेदार का अलग पंजीयन, सत्यापन और भूमि के प्रत्येक खसरे की मैपिंग जैसी अनिवार्यताओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

भाजपा सरकार पर कांग्रेस का सीधा आरोप है कि ट्रस्टी भूमि गांव के पुरोहित व उनके परिवार के संयुक्त सदस्यों के नाम दर्ज होता है तथा प्रत्येक किसान के संयुक्त खाते में कई परिवारों की जमीन दर्ज होती है। किसी परिवार का सदस्य नौकरी, व्यवसाय या पढ़ाई के कारण दूसरे शहर अथवा राज्य में रह रहा हो, किसी बुजुर्ग किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन न हो पाए, मोबाइल नंबर आधार से लिंक न हो,ओ टी पी सबमिट न कराये पाने की कोई अन्य बाध्यता या राजस्व रिकॉर्ड में नाम की छोटी सी त्रुटि हो, तो उसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ रहा है। जमीन और फसल की वास्तविक खेती करने वाला किसान भी केवल इसलिए अपनी पूरी उपज नहीं बेच पा रहा है क्योंकि रिकॉर्ड में दर्ज किसी दूसरे सह-खातेदार का सत्यापन लंबित है।

शाखा यादव ने कहा कि भारत देश गांव प्रधान देश है ऐसे में ग्रामीण भारत की वास्तविक परिस्थितियों को समझे बिना बनाई गई डिजिटल व्यवस्था किसानों के लिए सुविधा नहीं, नई परेशानी बनी हुई है। गांवों में नेटवर्क की समस्या, सर्वर डाउन, बायोमेट्रिक मशीन की तकनीकी दिक्कत, आधार-मोबाइल लिंक की समस्या और राजस्व रिकॉर्ड में विसंगतियों के कारण किसानों को बार-बार सोसायटी, पटवारी और तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। छोटे किसान के लिए हर चक्कर का मतलब समय और अतिरिक्त आर्थिक बोझ है।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर सीधा सवाल है कि यदि सरकार वास्तव में किसान हितैषी है तो धान बेचने की प्रक्रिया को सरल बनाने के बजाय जटिल क्यों किया जा रहा है? किसानों को उनकी वास्तविक खेती और उत्पादन के आधार पर अपनी पूरी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही? सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी सह-खातेदार की अनुपस्थिति या तकनीकी समस्या के कारण खेती करने वाले किसान की धान बिक्री बाधित न हो।

जिला कांग्रेस कमेटी शाखा यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की किसान हितैषी होने की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। चुनाव के समय किसानों को समर्थन मूल्य, समृद्धि और राहत के सपने दिखाए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद ऐसी नीतियां थोपी जाती हैं जो किसान को अपनी ही उपज बेचने के लिए कागज, पोर्टल, OTP, बायोमेट्रिक और कार्यालयों की लंबी प्रक्रिया में उलझा देती हैं।

शाखा यादव ने कहा कि सरकार को एग्रीस्टैक व्यवस्था में तत्काल व्यावहारिक सुधार करना चाहिए। संयुक्त खाताधारकों के मामले में वैकल्पिक सत्यापन व्यवस्था बनाई जाए, किसी एक सह-खातेदार की अनुपस्थिति के कारण अन्य किसानों की धान बिक्री न रोकी जाए, तकनीकी त्रुटियों के लिए जिम्मेदारी विभाग की हो और किसान को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर न किया जाए।

शाखा यादव ने स्पष्ट कहा कि अन्नदाता किसान की मेहनत से पैदा हुए धान की खरीदी करना सरकार की जिम्मेदारी है। पहले रकबा कटौती के जरिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से बचते रहे और अब एग्रीस्टैक की जटिलताओं के माध्यम से खरीदी को सीमित करने की साजिश —ये दोनों ही कदम किसानों के हित में नहीं हैं। भाजपा सरकार को किसान हितैषी होने का ढोंग छोड़कर ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिसमें किसान बिना बाधा अपनी पूरी पात्र उपज समर्थन मूल्य पर बेच सके।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि एग्रीस्टैक की आड़ में किसी भी पात्र किसान की धान बिक्री प्रभावित होती है या संयुक्त खाताधारकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के साथ खड़ी होकर इस व्यवस्था के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जनसंघर्ष के साथ विरोध करेगी।

Read more: Big breaking: बड़ा हादसा; बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 क्रू मेंबर थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उक्त अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,
प्रदेश प्रवक्ता हरिराम तिवारी ,
पूर्वांचल प्रभारी वसीम खान,
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनवर हुसैन,
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्वांचल वासुदेव प्रधान,
मंडल अध्यक्ष नजीर अहमद खान,
सोनू पुरोहित ,सूरत पटेल ,अशोक निषाद,सुरेंद्र गुप्ता,मायाधर यादव,
चेतनन्द सिदार ,शंकरू राठिया,
बंटी राठिया,रतन कन्हैया,सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन

October 6, 2026
Next Post

Rashifal: आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़े दैनिक राशिफल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

*अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 23, 2026
IPL 2026: मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, एक की कीमत 9.25 करोड़

IPL 2026: मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, एक की कीमत 9.25 करोड़

November 12, 2025

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस,24 घंटे मे सामने आए इतने नए मरीज

June 11, 2022
महाराष्ट्र में आज निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 6 हजार से ज्यादा पदों के लिए हो रहे मतदान

महाराष्ट्र में आज निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 6 हजार से ज्यादा पदों के लिए हो रहे मतदान

December 2, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI : RBI का बड़ा फैसला, Paytm पेमेंट्स बैंक को RBI ने अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया
  • WhatsApp News: पुराने फोन यूजर्स की बढ़ेगी टेंशन! बंद होने जा रहा है WhatsApp? तुरंत चेक करें अपने मोबाइल का OS वर्जन
  • Latest Cg News : SIR में छूटे नाम अब दुबारा जुड़ेंगे, छत्तीसगढ़ में एक महीने चलेगा विशेष अभियान, 19 लाख वोटर्स के घर फिर पहुंचेगा BLO
  • Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In