• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 7, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़, 7 सितम्बर 2026/ श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय, रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक 46 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी है। झलमला निवासी चंपा यादव के पेट से एक विशालकाय ट्यूमर (फाइब्रॉएड) निकाला गया है, जिसका आकार लगभग 24, 2×23.1 x 17 सेंटीमीटर और वजन 8 किलोग्राम था, जो आकार में एक बड़े फुटबॉल के बराबर है।

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला

Raigarh News: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Read More : Cg News : विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान किया ग्रामीणों का काम

चंपा यादव पिछले एक महीने से पेट में तेज दर्द, अत्यधिक सूजन और उल्टी की समस्या से बुरी तरह जूझ रही थीं। 22 अगस्त 2026 को जब उन्हें आपातकालीन स्थिति में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में लाया गया, तब उनकी हालत बेहद गंभीर थी। प्रारंभिक जांच में उनका रक्तचाप गिरकर 84/54 एमएमएचजी पर आ गया था और शरीर में खून की भारी कमी (हीमोग्लोबिन मात्र 7.5 जी/डीएल) पाई गई थी। इसके अलावा, रेडियोलॉजिकल जांच (सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड) में स्पष्ट हुआ कि इस विशाल गांठ के भारी दबाव के कारण गर्भाशय विस्थापित हो गया था और बायीं मूत्रवाहिनी दब गई थी, जिससे किडनी पर भी विपरीत असर पड़ रहा था और लिवर के पैरामीटर्स बिगड़ चुके थे। स्थिति की गंभीरता और मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए, मेडिकल टीम ने पहले मरीज को स्थिर करने का निर्णय लिया। रक्त की भारी कमी को पूरा करने के लिए उन्हें कई यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल चढ़ाए गए और एंटीबायोटिक्स के माध्यम से उनके ऑर्गन फंक्शन को सर्जरी के अनुकूल बनाया गया।

Read More : LPG Booking Rule: LPG बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव! अब 45 नहीं, 25 दिन में ही बुक होगा अगला सिलेंडर

मरीज के पूरी तरह स्थिर होने के बाद, 1 सितंबर 2026 को जनरल एनेस्थीसिया के तहत एक हाई रिस्क सर्जरी (एक्सप्लोरेटरी लेपरोटॉमी) को अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि यह भारी भरकम ट्यूमर मरीज की आंतों से बेहद गहराई से चिपका हुआ था। इस नाजुक स्थिति को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए ऑपरेशन थियेटर में जनरल सर्जरी यूनिट को विशेष रूप से सहायता के लिए बुलाया गया। स्त्री रोग और जनरल सर्जरी एवं निश्चेतना विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने अद्भुत सर्जिकल कौशल का परिचय देते हुए, आंतों के जटिल जुड़ाव को सावधानी से काटा और दोनों मूत्रवाहिनियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित अलग कर लिया। इसके पश्चात, गर्भाशय सहित उस विशाल ट्यूमर को शरीर से बाहर निकाल लिया गया। यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के बाद चंपा यादव को रिकवरी रूम में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उन्हें आईवी फ्लूइड्स और दर्द निवारक दवाएं दी जा रही हैं। उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार और अस्पताल अधीक्षक डॉ. दुर्गाशंकर पटेल के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग डॉ. राघवेन्द्र महिलांगे, डॉ कुंती चौधरी, डॉ अनीस भगत एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग डॉ. अशोक सिंह सिदार और सर्जरी विभाग डॉ निखिलेश शिंदे सहित नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ के उचित देखरेख में यह सर्जरी संपन्न हुआ। डॉक्टरों की इस सूझबूझ, बेहतरीन टीम वर्क और त्वरित कार्यवाही ने एक महिला की जान बचाकर चिकित्सा सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कोसा बुनाई की विरासत संवारने आगे आया हिंडाल्को, रायपुर में कोसाला सेंटर का शुभारंभ

October 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026
Next Post

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Flight Ticket Price Hike: इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

Flight Ticket Price Hike: इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

October 12, 2025
टूट जाएगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड? यशस्वी जायसवाल को कोलकाता में पहली ही पारी में करना होगा कमाल

टूट जाएगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड? यशस्वी जायसवाल को कोलकाता में पहली ही पारी में करना होगा कमाल

November 12, 2025
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- थाना तमनार, कोतरारोड़, छाल और खरसिया

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- थाना तमनार, कोतरारोड़, छाल और खरसिया

June 11, 2026

पूर्व IAS ओपी चौधरी पर भड़के मुख्यमंत्री

June 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला
  • Raigarh News: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In