• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 28, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 28 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में रेड कार्रवाई कर 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹2.50 लाख कीमत का गांजा बरामद किया है।

READ ALSO

Raigarh News : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Raigarh News : चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

Read More : Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे देवगांव निवासी मोहन लाल गुप्ता अपने पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटे देवगांव में दबिश दी। पहले संदेही के घर छापेमारी की गई, वहां संदेही नहीं मिला और फिर पुलिस ने संदेही को सड़क किनारे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरे से गांजा के पांच पैकेट बरामद हुए। तौल कराने पर प्रत्येक पैकेट में 1.005 किलोग्राम गांजा, कुल 5.025 किलोग्राम, जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई, पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

उक्त कार्रवाई एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, रामनाथ बनर्जी, आरक्षक विशोप सिंह एवं आरक्षक हेमलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी*
*मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़*

Read More : Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आमजन भी नशे के कारोबार से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को दें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पटवारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने पूरा कराया धान के रकबे का सत्यापन, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन का कार्य पूरा

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 07762-223750

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

October 28, 2026
Next Post

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

June 22, 2026

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

August 27, 2026
NEET paper leak: नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

NEET paper leak: नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

July 27, 2026
IPO: IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग

Groww Share Price: इस हफ्ते इस IPO ने निवेशकों की भरी झोली, 94% प्रतिशत का दिया छप्परफाड़ रिटर्न..

November 19, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Onion and sugar Price Increase: दिवाली से पहले महंगाई का झटका, प्याज-चीनी के दाम पिछले 4 महीने से उच्चतम स्तर पर
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोमाता मंदिर के दर्शन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In