Malaysia Airlines Emergency Landing कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सोमवार को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH 156 में 186 लोग सवार थे और विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने से पहले हवाई अड्डे पर जरूरी इंतजाम किए गए थे।
Malaysia Airlines Emergency Landingअधिकारी ने बताया कि ”इंजन नंबर दो से संबंधित” एक तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। विमानन कंपनी और संबंधित तकनीकी दल तकनीकी समस्या की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है।













