• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 10, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 10 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Read More : Bank Strike: क्या आपके शहर की ब्रांच भी रहेगी बंद? 11 सितंबर को बैंक जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

*जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना*

जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया।

इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग*

जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है।

*नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा*

पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

*पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार*

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।

आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया।

आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया।

*6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद*

आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में—
• 2,64,146 रुपये नगद
• 1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये
• सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल
• सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा
बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है।

*आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल, आरक्षक उधो राम पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।

Read More : BRICS: BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

👉🏻*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
Next Post

Nayyi Navelli Teaser: 'नई नवेली’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, यामी गौतम का दिखा खतरनाक अवतार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

New Jersey Helicopter Crash: बड़ा विमान हादसा, हवा में आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर… एक पायलट की मौत

New Jersey Helicopter Crash: बड़ा विमान हादसा, हवा में आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर… एक पायलट की मौत

December 29, 2025
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप रहेगा राजस्व काम

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप रहेगा राजस्व काम

June 1, 2026

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत

September 7, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा

November 24, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Nayyi Navelli Teaser: ‘नई नवेली’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, यामी गौतम का दिखा खतरनाक अवतार
  • Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन
  • Chhattisgarh top news; छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन, विलंब शुल्क के साथ 17 अक्टूबर तक मौका

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In