• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 11, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : रायगढ़, 11 सितम्बर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी की पहल एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में रायगढ़ के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों से परिचित कराने और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ातराई, विकासखंड पुसौर के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने आईआईआईटी नया रायपुर एवं एआईआईएमएस रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया।

READ ALSO

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Raigarh News : गुजरात से आए दंपती को शादी के 12 वर्षों बाद एपेक्स में मिली जुड़वां बच्चों की सौगात

Read More : Chhatisgarh News : विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, आधुनिक सुविधाओं तथा विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आईआईआईटी नया रायपुर में विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की संभावनाओं को समझा। वहीं एआईआईएमएस रायपुर में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मेडिकल क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी ली।
प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों का प्रत्यक्ष अनुभव विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के विकल्पों को समझने, अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए प्रेरणा मिली। शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू एवं जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा रायगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई से आगे बढ़कर वास्तविक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक वातावरण से परिचित कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों से विद्यार्थियों को अपने करियर को लेकर बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिल रहा है। भ्रमण को सफल बनाने में पीएम श्री कोड़ातराई के प्राचार्य श्री अजय सिन्हा सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों के साथ व्याख्याता श्री खेमराम चौधरी, श्री दीपेश नायक, श्रीमती अपराजिता पटनायक एवं श्रीमती सुमन दास ने रहकर उनका मार्गदर्शन किया।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुजरात से आए दंपती को शादी के 12 वर्षों बाद एपेक्स में मिली जुड़वां बच्चों की सौगात

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

September 10, 2026
Next Post

FASTag: OneTag सुविधा लॉन्च: FASTag का बैंक बदलना हुआ आसान, बैंक बदलने पर नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा : भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा : भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

July 16, 2026
Raigarh News : देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी

Raigarh News : देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी

July 30, 2026

औषधीय पौधे उगाने में लगे किसानों को बाजार से आसानी से जुड़ने की सुविधा मिले-पीएम

April 20, 2022
SpaceX IPO: पैसा रखें तैयार; Elon Musk ला रहे SpaceX का IPO! वैल्यूएशन $800 बिलियन तक पहुंचने की संभावना

SpaceX IPO: पैसा रखें तैयार; Elon Musk ला रहे SpaceX का IPO! वैल्यूएशन $800 बिलियन तक पहुंचने की संभावना

December 8, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • FASTag: OneTag सुविधा लॉन्च: FASTag का बैंक बदलना हुआ आसान, बैंक बदलने पर नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर
  • Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर
  • Latest Cg News : हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In