• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 13, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News:  *रायगढ़, 13 सितंबर 2026* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों राजू महंत उर्फ संजय महंत (35 वर्ष) और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल तीसरा आरोपी धन्नू निषाद फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

READ ALSO

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

Read More: IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

जानकारी के अनुसार 08 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात रायगढ़ के सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा सेठ्ठी (35 वर्ष) ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान मोहल्ले के राजू महंत, कृष्णा साव और धन्नू निषाद ने उसे वहां आने से मना करते हुए विवाद किया। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर शिवा के साथ हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की तथा जमीन पर पटक-पटककर पीटा, जिससे उसे गंभीर बाहरी एवं अंदरूनी चोटें आईं।

मारपीट के बाद शिवा किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्त के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चला गया, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहले थाना कोतवाली में शून्य पर मर्ग कायम किया गया। घटनास्थल जूटमिल थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी जूटमिल पुलिस को भेजी गई। जूटमिल पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर प्रत्यक्षदर्शियों और बीच-बचाव करने वाले गवाहों के बयान लिए। गवाहों ने तीनों आरोपियों द्वारा शिवा के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि की।

पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण हेड इंजरी के कारण हेमरेजिक शॉक बताया गया। मर्ग जांच में मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण शिवा की मौत होना पाए जाने पर 12 सितंबर 2026 को थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 540/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिश दी। पुलिस को पता चला कि राजू महंत और कृष्णा साव पूर्व कार्रवाई के तहत जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध थे और रिहा होने वाले हैं। पुलिस टीम ने जेल परिसर के बाहर दोनों को उनके परिजनों के साथ तलब कर थाना लाया और पूछताछ की।

पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में दोनों आरोपियों ने अपने साथी धन्नू निषाद के साथ मिलकर शिवा सेठ्ठी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। विवेचना में आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को 12 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी धन्नू निषाद की पतासाजी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. राजू महंत उर्फ संजय महंत, पिता लोकेश्वर दास महंत, उम्र 35 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़।
2. कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव, पिता सीयाराम साव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, थाना प्रभारी जूटमिल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More: Padayatra trailer: पदयात्रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ममूटी और गोपालकृष्णन 33 साल बाद फिर साथ आए नजर

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*

*“कानून हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी एवं वैधानिक कार्रवाई करेगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

September 11, 2026
Next Post

Chhattisgarh today news: AAP ने 21 राज्यों में नियुक्त किए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Realme P4s: 8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानिए कीमत और फीचर्स

August 26, 2026
YouTube TV Interface: बदल जाएगा टीवी पर YouTube देखने का अंदाज, रोलआउट हो रहा नया टीवी इंटरफेस, जानिए Latest Update..

YouTube TV Interface: बदल जाएगा टीवी पर YouTube देखने का अंदाज, रोलआउट हो रहा नया टीवी इंटरफेस, जानिए Latest Update..

December 15, 2025
US Travel Ban Country Name List: ट्रंप का बड़ा फैसला: 39 देशों के नागरिकों की अमेरिका में No Entry, जानें लिस्ट में कौन-कौन देश का नाम शामिल

US Travel Ban Country Name List: ट्रंप का बड़ा फैसला: 39 देशों के नागरिकों की अमेरिका में No Entry, जानें लिस्ट में कौन-कौन देश का नाम शामिल

December 17, 2025
Road Accident: सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे नदी में गिरी गाड़ी; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे नदी में गिरी गाड़ी; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

August 15, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई
  • sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद
  • CG Train Cancelled: यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर-दुर्ग रूट पर 11 मेमू ट्रेनों का स्टॉपेज रद्द, 13 से 15 सितंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी
  • Chhattisgarh news today: रायपुर में गणेश चतुर्थी समेत 5 पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री बैन, नगर निगम का आदेश!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In