Chhatisgarh News : जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन, आमचो बस्तर, पीजी पोर्टल और समय-सीमा के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की।
अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में जांच और कार्रवाई पूरी हो चुकी है, उनकी प्रतिवेदन रिपोर्ट तुरंत संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर प्रकरणों को विलोपित किया जाए, ताकि पोर्टल पर अनावश्यक पेंडेंसी न दिखे।
इसके साथ ही विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदकों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करने तथा उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि आगामी समीक्षा बैठकों से पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण अवश्य किया जाए।















