Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ़्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। बात करें दुर्ग की तो यहां पिछले 24 घंटे में 4 नए मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिसके बाद दुर्ग में एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है।
स्वाइन फ्लू के कुल 11 एक्टिव मरीज
Chhattisgarh news इन नए मरीजों से अब तक मिले कुल स्वाइन-फ्लू मरीजों की संख्या 58 हो गई है। 2 सितंबर से इसकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी भी जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 11 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 5 होम आइसोलेशन और बचे 6 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
दुर्ग में कितने एक्टिव मरीज हैं?
उत्तर: कुल 11 एक्टिव मरीज।
कितने मरीज होम आइसोलेशन में हैं?
उत्तर: 5 मरीज।















