• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

EPFO: PF के नियम में 12 साल बाद बड़ा बदलाव… लिमिट बढ़कर 25 हजार हुई, जानें टेक होम सैलरी घटेगी या बढ़ेगी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 23, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

EPFO सरकार ने हाल ही में ईपीएफओ के नियमों में एक बड़ा कदम उठाया है. इस बदलाव के तहत अब ईपीएफओ कवरेज के लिए बेसिक सैलरी की लिमिट को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. इसमें महंगाई भत्ता भी शामिल होता है. पहले ये सीमा केवल 15,000 रुपये तक थी. सरकार के इस अहम फैसले से प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करीब 51 लाख नए कर्मचारी सीधे तौर पर ईपीएफओ के दायरे में आ जाएंगे. इस कदम से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले वित्तीय फायदों का दायरा काफी बढ़ गया है.

 

READ ALSO

LPG Subsidy: LPG Subsidy को लेकर जरूरी खबर, 30 सितंबर तक बायोमेट्रिक करना जरूरी

Special train: दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमटेबल की पूरी लिस्ट

 

तीन तरह के मिलते हैं फायदे

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए ईपीएफओ एक बेहद काम की रिटायरमेंट स्कीम है. इसके मुख्य रूप से तीन बड़े फायदे होते हैं. पहला फायदा ये है कि जब कोई कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसके ईपीएफ अकाउंट में जमा पूरा पैसा उसे एकमुश्त मिल जाता है. दूसरा बड़ा फायदा मासिक पेंशन का है. रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को ईपीएफओ की पेंशन स्कीम के तहत हर महीने पेंशन दी जाती है, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं. तीसरा अहम फायदा एंप्लॉयीज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) स्कीम के तहत मिलने वाला जीवन बीमा कवर है.

 

 

ये भी पढ़ेंChakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

 

नई 25 हजार लिमिट का गणित

ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक, हर कर्मचारी की बेसिक सैलरी से 12 फीसदी पैसा कटता है. ये पैसा सीधे उसके ईपीएफ अकाउंट में जमा होता है. इसके साथ ही कंपनी (एंप्लॉयर) को भी अपनी तरफ से 12 फीसदी का योगदान देना होता है. लेकिन कंपनी के 12 फीसदी योगदान को दो हिस्सों में बांटा जाता है. इसमें से 8.33 फीसदी हिस्सा कर्मचारी के पेंशन फंड में चला जाता है. बाकी बचा हुआ 3.67 फीसदी हिस्सा ईपीएफ अकाउंट में जाता है.

 

 

नए नियम लागू होने के बाद अब वो कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से ईपीएफओ के दायरे में आएंगे जिनकी बेसिक सैलरी 25,000 रुपये तक है. अगर किसी व्यक्ति की बेसिक सैलरी 25,000 रुपये है, तो अब उसकी सैलरी से 12 फीसदी के हिसाब से हर महीने 3,000 रुपये कटेंगे. इतना ही पैसा कंपनी को भी अपनी तरफ से जमा करना होगा. कंपनियों के लिए इस नियम का पालन करना अब अनिवार्य हो गया है.

 

ज्यादा सैलरी वालों पर सीधा असर

अब सवाल ये उठता है कि जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 40,000 रुपये या 50,000 रुपये है, उनके ऊपर इस नए नियम का क्या असर पड़ेगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कई कंपनियों में पहले से ही कर्मचारी की एक्चुअल (पूरी) बेसिक सैलरी के आधार पर पीएफ का पैसा कटता है. इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं. मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 40,000 रुपये है. अगर कंपनी पहले से ही पूरी बेसिक पर 12 फीसदी का नियम लागू कर रही है, तो आपकी नेट सैलरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आपकी 40,000 रुपये की सैलरी का 12 फीसदी यानी 6,000 रुपये आपके खाते में जमा होंगे. कंपनी भी अपनी तरफ से 6,000 रुपये डालेगी, जिसमें से 8.33 फीसदी पेंशन फंड में जाएगा. इससे आपके रिटायरमेंट के फायदे पहले की तरह ही बने रहेंगे.

 

टेक होम सैलरी पर क्या पड़ेगा असर

अगर आपकी कंपनी ये तय करती है कि वो केवल 25,000 रुपये की नई वेज लिमिट का ही पालन करेगी, तो आपकी सैलरी पर सीधा असर दिखेगा. इस स्थिति में आपकी सैलरी से पीएफ के नाम पर सिर्फ 3,000 रुपये कटेंगे. कंपनी भी अपनी तरफ से 3,000 रुपये का ही योगदान देगी. ऐसा होने पर आपके बैंक खाते में आने वाली नेट सैलरी पहले के मुकाबले घट जाएगी.

 

EPFOइसके पीछे का गणित समझना आसान है. पुराने नियम के तहत कंपनी अधिकतम 15,000 रुपये की लिमिट पर आपका पैसा काटती थी. तब पीएफ कम कटता था. अब लिमिट 25,000 होने से पीएफ का डिडक्शन बढ़ गया है. ये बात 50,000 रुपये की बेसिक सैलरी पाने वालों पर भी पूरी तरह लागू होगी. बेसिक सैलरी 50,000 होने के बावजूद, कंपनी पीएफ योगदान के लिए अधिकतम 25,000 रुपये की सीमा का ही इस्तेमाल करेगी.

 

 

Related Posts

बिजनेस

LPG Subsidy: LPG Subsidy को लेकर जरूरी खबर, 30 सितंबर तक बायोमेट्रिक करना जरूरी

September 23, 2026
बिजनेस

Special train: दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमटेबल की पूरी लिस्ट

September 23, 2026
बिजनेस

Bank strike: ध्यान दें! 28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल: SBI, PNB समेत इन बैंकों ने जारी की एडवाइजरी

September 23, 2026
बिजनेस

Small Savings Interest Rates: पीपीएफ, सुकन्‍या सहित सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों पर फैसला, सितंबर को सरकार करेगी फैसला

September 22, 2026
बिजनेस

RBI: RBI ने बदले मार्केट रिस्क कैपिटल के नियम, बैंकों के लिए नए निर्देश जारी

September 22, 2026
बिजनेस

Steel Price: 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा स्टील का भाव, 75,000 रुपये प्रति टन तक पहुंची कीमतें

September 22, 2026
Next Post

Special train: दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमटेबल की पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Drishyam 3: फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’, जानिए सिनेमाघरों कब देगी दस्तक

September 5, 2026
LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?

LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?

March 7, 2026
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में आज शराब दुकानें रहेंगी बंद: स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे घोषित

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में आज शराब दुकानें रहेंगी बंद: स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे घोषित

August 15, 2026
हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 11, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • LPG Subsidy: LPG Subsidy को लेकर जरूरी खबर, 30 सितंबर तक बायोमेट्रिक करना जरूरी
  • Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम
  • Mirabai Chanu: एशियन गेम्स में Mirabai Chanu ने 198 kg वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल..
  • Special train: दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमटेबल की पूरी लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In