Seoni Fire Accident मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक सर्राफा व्यापारी के मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि चपेट में आने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और सर्राफा व्यापारी के परिवार में मातम छा गई।
सर्राफा व्यापारी के मकान में लगी आग
जानकारी के अनुसार, मामला छपारा के जैन मोहल्ले के महावीर वार्ड की है। यहां एक सर्राफा व्यापारी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं के कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई।
एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि जिस समय मकान में आग लगी, उस वक्त घर में करीब 10 लोग मौजूद थे। इस हादसे में आग में जलने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की खबर से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।
सुबह तक 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Seoni Fire Accidentहादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरु किया। सुबह तक मकान में फंसे 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, आग की चपेट में आने से छह लोगों की जान चली गई। टना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से मोहल्ले के लोग गहरे सदमे में हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आनाबाकी है।














