Special train दिवाली और छठ पूजा का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में घर की याद आती है और दूसरी बात- ट्रेन की टिकट. अगर आप भी दिल्ली, मुंबई या देश के किसी कोने से यूपी-बिहार जाने का प्लान बना रहे हैं और आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप खोलते ही Regret या लंबी वेटिंग लिस्ट देखकर माथा पकड़ चुके हैं, तो अब टेंशन छोड़िए. रेलवे आपके लिए लाया है फर्स्ट क्लास जुगाड़.
त्योहारों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे इस बार 1000 से भी ज्यादा फेरों वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच यानी पूरे 61 दिनों तक ये ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी. आइए बेहद आसान और मजेदार अंदाज में जानते हैं कि आपकी सहूलियत के लिए कौन-कौन से रूट्स पर ट्रेनें चल रही हैं.
13 रेलवे जोन, 43 जोड़ी ट्रेनें और 1053 ट्रिप्स
अगर आपको अपनी रेगुलर एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिली है, तो इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट देखना आपके लिए बेहद जरूरी है. नई दिल्ली, आनंद विहार, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, कोलकाता, झांसी, ग्वालियर, पुणे और आगरा जैसे स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. तो कब तक चलेंगी ये ट्रेनें? ये ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच कुछ ट्रेनें रोजाना चलेंगी, तो कुछ हफ्ते में 2 या 4 दिन के हिसाब से सेट की गई हैं.
यह भी पढ़ें : EPFO: PF के नियम में 12 साल बाद बड़ा बदलाव… लिमिट बढ़कर 25 हजार हुई, जानें टेक होम सैलरी घटेगी या बढ़ेगी
किन रूट्स पर चलेंगी सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें?
नॉर्दर्न और वेस्टर्न रेलवे
प्रयागराज से दिल्ली (शकूरबस्ती) [ट्रेन 02417/02418]: 1 से 14 अक्टूबर तक रोज, और फिर 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक हफ्ते में 4 दिन (सोमवार, रविवार, गुरुवार और शुक्रवार).
कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली [ट्रेन 02455/02456]: 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हफ्ते में 4 दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार).
आगरा कैंट से पलवल [ट्रेन 01941/01942]: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोज चलेगी.
ईस्टर्न रेलवे (पूर्व भारत)
आगरा कैंट से कोलकाता [ट्रेन 01911/01912]: दोनों तरफ से 9-9 फेरे.
कानपुर से कोलकाता [ट्रेन 04157/04158]: दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे
झांसी से आसनसोल [ट्रेन 04185/04186]: हफ्ते में दो दिन (कुल 16-16 फेरे).
साउथ व नॉर्थ-ईस्ट रेलवे
कानपुर से गुवाहाटी [ट्रेन 04127/04128]: 9-9 फेरे तय किए गए हैं.
इसके अलावा दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए मदुरै, कन्याकुमारी, बेंगलुरु (SMVT) और यशवंतपुर से भी प्रयागराज व कानपुर के लिए स्पेशल गाड़ियां शेड्यूल की गई हैं
अगर वेटिंग बहुत ज्यादा है, तो ये काम तुरंत करें!
अगर आपकी रेगुलर ट्रेन में सीट Not Available या Regret है, तो तुरंत IRCTC ऐप पर ऊपर दिए गए स्पेशल ट्रेन नंबरों को डालकर सीट उपलब्धता (Seat Availability) चेक करें.
Special trainबता दें कि रेलवे ने वादा किया है कि स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त RPF जवान और सफाईकर्मी तैनात रहेंगे. अगर यात्रियों की मांग और बढ़ी, तो रेलवे डिमांड डेटा के आधार पर कुछ और नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान भी कर सकता है. तो देर किस बात की? अपनी तारीखें मिलाइए, स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट चेक कीजिए और तुरंत अपनी कंफर्म टिकट बुक करके दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी शुरू कर दीजिए















