• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 1, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026* । साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता को देश-विदेश से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। विशेष बात यह है कि रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई है, जो इस पहल की अंतरराष्ट्रीय पहुँच को दर्शाती है।

READ ALSO

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

Read More : Raigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

प्रतियोगिता में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। निर्णायक मंडल के सदस्य प्राप्त फिल्मों की स्क्रीनिंग कर उनका मूल्यांकन कर रहे हैं।

निर्णायक मंडल में श्री मनोज वर्मा शामिल हैं, जिनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। निर्णायक मंडल में श्री योगेंद्र चौबे भी शामिल हैं, जिनकी फिल्मों को देश-विदेश में पहचान मिली है। इसके अतिरिक्त अनुभवी रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक श्री सुनील चिपड़े भी निर्णायक मंडल का हिस्सा हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों का प्रतिभागियों एवं रायगढ़वासियों को बेसब्री से इंतजार है। परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विजेताओं की घोषणा एवं सम्मान के साथ सभी विजेता फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इसी अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई एक विशेष साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म *“The Cyber Trap”* की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। फिल्म “The Cyber Trap” लघु फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलग से तैयार की गई है।

इस जागरूकता फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर आयेंगे । फिल्म की कहानी एवं निर्देशन श्री ऋभू समर्थ सिंह द्वारा किया गया है।

विदित हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस लघु फिल्म प्रतियोगिता की जानकारी दी थी। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई है। युवाओं के उत्साह एवं आग्रह को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा फिल्म प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 की गई थी। इसके साथ ही परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह के लिए 3 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई।

*प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि*

*श्रेणी ‘अ’ — 3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म*

– प्रथम पुरस्कार — ₹1,00,000
– द्वितीय पुरस्कार — ₹75,000
– तृतीय पुरस्कार — ₹50,000

*श्रेणी ‘ब’ — अधिकतम 3 मिनट की फिल्म/रील*

– प्रथम पुरस्कार — ₹75,000
– द्वितीय पुरस्कार — ₹50,000
– तृतीय पुरस्कार — ₹25,000

Read More : AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?

*रायगढ़ पुलिस की आमजन से अपील*

रायगढ़ पुलिस द्वारा शहरवासियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साइबर जागरूकता की इस अभिनव पहल का हिस्सा बनें।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
Next Post

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

वैक्सीन को लेकर सोशल साइट पर फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रहें

May 4, 2021
Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

April 25, 2026
Bihar Election Result: बिहार में फिर नीतीश कुमार! 202 सीटों पर मिली विजय…

Bihar Election Result: बिहार में फिर नीतीश कुमार! 202 सीटों पर मिली विजय…

November 15, 2025
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

June 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच
  • Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात
  • Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम
  • Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In