Raigarh News : रायगढ़। नाम भर की रेल सुविधा और दिखाने के लिए लुभावने बड़े-बड़े वादों के नाम से हमेशा रायगढ़ वालों को ठगा गया पर जागरूक जनता ने अपने हक के लिय मांग करना नहीं छोड़ा और जनता अपने प्रयासों में कभी भी कमी नहीं कर रही है जिसके तहत जी. एम.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का आज रायगढ़ आगमन पर 8 सूत्री ज्ञापन शॉप पर अपनी मांगों को पूर्ण करवाने की ठोस पहल रायगढ़ की जनता ने की।

रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला के नेतृत्व में
शेख कलीमुल्ला,मनीष अग्रवाल,अक्षत खेडुलकर,संजय देवांगन,राजेश जैन,शारदा सिंह राजपूत,संतोष यादव, रवि यादव,इनाम सिद्दीकी, कृष्णा शर्मा,सुरेन्द्र पटेल,तिजेश जायसवाल,ऋषभ मिश्रा, प्रीति केरकेट्टा,अंबे सोना,रागिनी,विनोद श्रीवास,पीयूष कुमार,अनिल चीकू आदि संस्था के सदस्यों और रायगढ़ वासियों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अरुण प्रकाश जी.एम.दक्षिण पूर्व मध्य रेल के रायगढ़ आगमन पर ज्ञापन सौंपा जिसमें यह कहा गया कि रायगढ़ जिला ही नहीं आसपास के जिले जिसमें सक्ती,जांजगीर-चांपा, जशपुर,सरगुजा के साथ-साथ सभी समीपस्थ उड़ीसा प्रदेश के निवासियों के द्वारा रायगढ़ रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा और वापसी की यात्रा की जाती है जो कि 5 से 6 हजार यात्रियों का रोज लगभग आवा-गमन बना रहता है उसके बाद भी रेल प्रशासन रायगढ़ के लोगों को हमेशा ठगता है। संयुक्त रूप से दिए गए इस ज्ञापन में 8 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से कहा गया में प्रमुख रूप से तत्कालीन रायगढ़ रियासत के राजा भूपदेव सिंह जी के द्वारा बंगाल-नागपुर रेल के स्थापना और निर्माण के समय रायगढ़ रियासत की ज़मीन निशुल्क दी और शर्त रख कर अनुबंध किया कि जो भी ट्रेन रायगढ़ से गुजरेगी उनका स्टॉपेज रायगढ़ स्टेशन में होगा,राजा चक्रधर सिंह जी के नाम से चक्रधर नगर रेलवे स्टेशन का नामकरण होना चाहिए, रायगढ़ जिले की जनता और रेल यात्रियों की भावनाओं के साथ हमेशा खिलवाड़ हुआ जिस रेलवे टर्मिनल की स्थापना के लिए शिलान्यास कार्यक्रम किया गया उसकी स्थापना अतिशीघ्र हो,रायगढ़ से व्हाया कटनी व्हाया दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन ट्रेन चलाई जाए,रायगढ़ से प्रयागराज,वाराणसी,अयोध्या और उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों के आवागमन के लिए सीधी ट्रेन नहीं है जिसे अविलंब चलाया जाए,बिलासपुर इंदौर ट्रेन जो की 12 घंटे बिलासपुर में खड़ी रहती है उसे रायगढ़ से चलाया जाए,रायगढ़ से दक्षिण भारत के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है जिस की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वरम सहित आसपास के सभी धार्मिक,शैक्षणिक और स्वास्थ्यगत स्थलों को जाने के लिए रायगढ़ से ट्रेन चलाया जाय,रायगढ़ रेलवे स्टेशन के ना निर्माण में हो रहे भयंकर भ्रष्टाचार की अति शीघ्र जांच हो।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि इस ज्ञापन की प्रति रायगढ़ से राज्यसभा और लोकसभा सांसद,समस्त विधायकों,अध्यक्ष एवं पदाधिकारी समस्त राजनीतिक दलों,श्रीमान कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित किया गया और आग्रह किया है कि रायगढ़ जिले के निवासी और यात्रियों के हितों में सभी आठ मांगों का विलंब पूर्ण करवाने के लिए समर्थन और अपने-अपने स्तर पर सहयोग करें।जिससे रेल सुविधा में वृद्धि हो,यद्यपि रेल प्रबंधन के विरुद्ध जनता का आक्रोश निरंतर है जो कि धरना-प्रदर्शन में परिवर्तित होना लाजमी है और जो की जनता के हित में होगा।















