Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस वर्ष, शारदीय नवरात्रि का उत्सव अक्टूबर महीने में मनाया जाएगा, जो रविवार यानि 11 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इस दिन विशेष रूप से घटस्थापना का आयोजन किया जाएगा। उत्तर भारत में इस दौरान रामलीला का आयोजित होना भी एक पुरानी परंपरा है। दशमी तिथि, जिसे हम दशहरे के नाम से जानते हैं, इस दिन रावण का पुतला बना कर उसका दहन भी किया जाता है। तो चलिए इस नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के अनुकूल समय के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें।.

शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना
आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर, 2026 को रात्रि 9 बजकर 19 मिनट पर प्रारंभ होगी. तथा इसका समापन दूसरे दिन रविवार 11 अक्टूबर को रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए 11 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि मान्य होगी. 11 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर घटस्थापना कर सकते हैं. इसके बाद घटस्थापना अभिजित मुहूर्त दोपहर को 11 बजे से लेकर 11 47 मिनट तक रहेगा.
माँ दुर्गा के 9 स्वरुपों का नाम व तिथियां
1.प्रतिपदा, 11 अक्टूबर 2026, मां शैलपुत्री, घटस्थापना
2.द्वितीया, 12 अक्टूबर 2026, मां ब्रह्मचारिणी
3.तृतीया, 13 अक्टूबर 2026, मां चंद्रघंटा
4.चतुर्थी, 14 अक्टूबर 2026, मां कूष्मांडा
5.पंचमी, 15 अक्टूबर 2026, मां स्कंदमाता
6.षष्ठी, 16 अक्टूबर 2026, मां कात्यायनी
7.सप्तमी,17 अक्टूबर 2026, मां कालरात्रि
8.अष्टमी, 18 अक्टूबर 2026, कालरात्रि
9.नवमी, 19 अक्टूबर 2026, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री
10.दशमी, 20 अक्टूबर 2026, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन

मां दुर्गा सप्ताह में हर दिन अलग- अलग वाहन पर सवार हो कर आएंगी.
देवी भागवत पुराण में नवरात्रि के शुरुवात होने के मुताबिक, मां दुर्गा के वाहन को लेकर अलग-अलग मान्यता है.
*रविवार और सोमवार को मां दुर्गा गज यानी हाथी पर आती हैं.
*शनिवार या मंगलवार के दिन नवरात्रि के शुरू होने पर मां का वाहन घोड़ा होता है.
*गुरुवार और शुक्रवार के दिन मां दुर्गा का वाहन डोली होता है.
*बुधवार के दिन मां का वाहन नौका होता है.
लेकिन इस बार नवरात्रि का शुरुवात रविवार को हो रहा है,तो ऐसे में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी. हाथी पर मां दुर्गा का आगमन अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है.
















