Health Tips: मौसम के परिवर्तन के बीच, खानपान पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। इस बीच हमें ऐसे खाद्य पदार्थों का चुनाव करना चाहिए, जो पोषण से भरपूर हों। इस सूची में आंवला एक महत्वपूर्ण फल है। आंवले में विटामिन सी और कई बायोएक्टिव यौगिक अच्छी खासी मात्रा में होते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार, आंवले में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल और विटामिन सी इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों को बढ़ाते हैं।
अब सवाल ये उठता है कि बदलते मौसम में आंवले को फल के रूप में, जूस के रूप में या पाउडर के तौर पर लेना अधिक लाभदायक है? योग गुरु बाबा रामदेव आंवले को स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व मानते हैं। आंवले से बने उत्पाद स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं, लेकिन यह आवश्यक है कि आप इसे सही मात्रा और सही तरीके से उपभोग करें।
आंवले के फायदे क्या हो सकते हैं?
आंवला पोषक तत्वों के साथ-साथ पॉलीफेनॉल और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड से भरपूर होता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों और फायदे को लेकर कई रिसर्च भी की गई हैं. इन चीजों में आंवला को पेट, बाल और स्किन के लिए काफी अच्छा बताया गया है.
फ्रेश आंवला खाना क्यों हो सकता है बेहतर?

यदि आपको बाजार में फ्रेश आंवला आसानी से मिल रहा है तो पूरे फल के तहत इसे खाना एक बेस्ट विकल्प हो सकता है. फल खाने से आपको आंवले के साथ उसका नेचुरल फाइबर भी मिलता है. इसे साफ पानी में धोकर सीधे खाया जा सकता है या फिर इसे काटकर सलाद के रूप में भी शामिल किया जा सकता है. हालांकि, स्वाद ज्यादा खट्टा लगे तो इसे खाने के साथ भी लिया जा सकता है.
आंवला जूस कब हो सकता है बेहतर?

जिन लोगों को आंवला खाना पसंद नहीं है, उनके लिए आंवला जूस बेस्ट हो सकता है. बाजार में मिलने वाले आंवला जूस में ब्रांड के हिसाब से सामग्री और पोषण विभिन्नहो सकते हैं. जैसे पतंजलि के आंवला दूसरे ब्रांड के जूस से अलग हो सकता है.
आंवला पाउडर कब हो सकता है बेहतर?

आंवला पाउडर उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जिन्हें हर दिन फल खाना पसंद नहीं. यदि आप इसे पानी, स्मूदी या खाने में मिलाकर भी खा सकते हैं. लेकिन पाउडर और आंवला को एक जैसा नहीं कहा जा सकता. प्रोसेसिंग और स्टोरेज के दौरान पोषक तत्वों की मात्रा इफेक्ट हो सकती है. इसलिए यदि फ्रेश आंवला खा सकते हैं तो खा लेना सबसे अच्छा है.
बाबा रामदेव आंवले को लेकर कहते हैं कि ?
योग गुरु बाबा रामदेव लंबे समय से आंवले को अपनी योग और आयुर्वेद से जुड़ी चीजों में शामिल करते रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाने से बेहद लाभदायक हो सकता है. हालांकि, बाबा रामदेव की किसी सलाह को अपनाते समय यह समझना जरूरी है कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.

आंवला फल, जूस या पाउडर… किसका सेवन आपके लिए होगा उत्तम ?
यदि तीनों चीजों को एक साथ देखा जाए तो आंवला सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें फल का पूरा हिस्सा और फाइबर मिलता है. बाकी पाउडर और जूस में मिलावट की जा सकती है. यदि खुद पाउडर बना रहे हैं या जूस निकाल रहे हैं तो इसे खाना भी बेहद अच्छा हो सकता है.















