Gold Price today नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान गहनों और कीमती धातुओं की खरीदारी करने की लोगों के लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट की खबर है। 12 अक्टूबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,51,410 रुपये रही। हालांकि, बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में त्योहारों के दौरान खरीदारी करने वालों की नजर अब रोजाना बदलते भाव पर बनी हुई है।
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1,006 रुपये गिरकर 1,50,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,51,499 रुपये था। हालांकि, बीते सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना 2,240 रुपये तक महंगा हुआ था। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 2,050 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देश के प्रमुख शहरो में आज सोने का भाव
शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,38,940 ₹1,51,560
मुंबई ₹1,38,790 ₹1,51,410
कोलकाता ₹1,38,790 ₹1,51,410
चेन्नई ₹1,38,790 ₹1,51,410
पुणे ₹1,38,790 ₹1,51,410
बेंगलुरु ₹1,38,790 ₹1,51,410
नोट: ये बाजार में बताए गए भाव हैं। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।
Read more Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ चांदी के भाव में भी कमजोरी रही। 12 अक्टूबर की सुबह चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई। वहीं, MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 10:12 बजे 645 रुपये यानी 0.29% गिरकर 2,25,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,25,755 रुपये था। बीते सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की तेजी आई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर
Gold Price todayअंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,200.23 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.08 डॉलर प्रति औंस पर थी। वैश्विक कीमतों के अलावा डॉलर की चाल, आयात लागत और घरेलू मांग भी भारत में सोने-चांदी के भाव को प्रभावित करती है।















