• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 12, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 12 अक्टूबर 2026* । आगामी नवरात्रि, दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने, नवीन आपराधिक कानूनों के तहत लंबित अपराधों का समयबद्ध निराकरण करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों, प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अपराधों के निराकरण में तेजी लाने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के लिए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

READ ALSO

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

Read More : Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

*त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने नवरात्रि, दुर्गा उत्सव एवं दशहरा के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा पंडालों, गरबा-डांडिया आयोजनों, दशहरा उत्सव और अन्य बड़े कार्यक्रमों की जानकारी लेकर आयोजन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी ने निर्देशित किया कि थाना प्रभारियों का सूचना तंत्र मजबूत हो और क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक बड़े आयोजन की जानकारी पुलिस को रहे। आयोजन समिति द्वारा पूर्व सूचना नहीं दिए जाने पर नियमानुसार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाए।

रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए आयोजन समितियों को वॉलिटियर तैनात करने, पंडालों की नियमित निगरानी रखने तथा समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। गरबा-डांडिया सहित भीड़भाड़ वाले आयोजनों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शहर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में देर रात तक पेट्रोलिंग की जाएगी। पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9479193299 एवं डायल 112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान*

अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों को सक्रिय और परिणामोन्मुख कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। लघु अधिनियमों के तहत कार्रवाई में भी तेजी लाई जाए और पिछले वर्ष की तुलना में अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने पुलिस मुख्यालय द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस दौरान थाना स्तर और जिला स्तर पर विशेष टीमें गठित कर फरार वारंटियों की अधिक से अधिक दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा लंबित वारंटों के निष्पादन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

*नवीन आपराधिक कानूनों के तहत अपराधों का समयबद्ध निराकरण, पुराने लंबित मामलों पर एसएसपी सख्त*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए थाना-वार लंबित अपराधों की स्थिति की जानकारी ली। नवीन आपराधिक कानूनों के तहत 60 एवं 90 दिवस की निर्धारित समय-सीमा में अपराधों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्ष 2025 से पूर्व के लंबित अपराधों की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएसपी ने ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा।

उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी दो माह तक विशेष अभियान चलाकर लंबित अपराधों के अधिक से अधिक निराकरण का लक्ष्य रखा जाए। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने थाने के लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें, विवेचना में आ रही बाधाओं को दूर करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने पर विशेष ध्यान दें। अपराधों एवं शिकायतों के निराकरण के साथ नवीन कानूनों के अनुरूप थानों में सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

*गुम इंसानों की तलाश में गंभीरता बरतें, तीन माह से अधिक पुराने मर्ग लंबित नहीं रहें*

बैठक में गुम इंसानों की दस्तयाबी की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुम इंसानों से संबंधित मामलों में अपराध पंजीबद्ध किए जाने के कारण ऐसे प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने थाना प्रभारियों को प्रत्येक गुम इंसान की तलाश को गंभीरता से लेने और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने जिले में मर्ग प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में तीन माह से अधिक समय के मर्ग प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए। संबंधित अधिकारी जांच में तेजी लाकर प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।

*यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्लान, प्रेशर हॉर्न, तीन सवारी और तेज रफ्तार पर प्रतिदिन कार्रवाई*

नवरात्रि, दुर्गा उत्सव एवं दशहरा के दौरान शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेंद्र बघेल को यातायात प्रबंधन की योजना तैयार कर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए, ताकि भीड़भाड़ वाले मार्गों और आयोजन स्थलों के आसपास यातायात सुचारु बना रहे।

थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहारी सीजन में प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रतिदिन कार्रवाई की जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति सख्ती बरतते हुए सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।

*प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को स्वतंत्र थाना संचालन और जवाबदेही के निर्देश*

बैठक में स्वतंत्र रूप से थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को एसएसपी ने निर्णय क्षमता विकसित करने, अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा थाने के सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों एवं शिकायतों का समय पर निराकरण, नवीन आपराधिक कानूनों का पालन और सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। निवर्तमान थाना प्रभारियों को भी अपने अनुभव के आधार पर प्रशिक्षु अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग देने के निर्देश दिए गए।

Read More : Retail Inflation september 2026: महंगाई का बड़ा झटका; सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंची, 23 महीने का रिकॉर्ड टूटा..

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उइके, डीएसपी श्री शिखर मरावी, श्री रोहित शुक्ला एवं श्री सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह, एफएसएल अधिकारी सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

October 9, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

IPL Betting Raid: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़,9 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन नेटवर्क का बड़ा खुलासा, कई अब भी फरार

IPL Betting Raid: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़,9 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन नेटवर्क का बड़ा खुलासा, कई अब भी फरार

April 17, 2026

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, आदेश में प्रोटोकॉल को लेकर भी स्पष्टता

September 3, 2026

Chhatisgarh Samachar: विशेष आलेख : महतारी वंदन योजना : हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

August 24, 2026
Chhattisgarh top News: कोरबा में डांसर Sapna Choudhary के प्रोग्राम में जमकर हुआ हंगामा, होटल का दरवाजा तोड़ कमरे में घुसने की कोशिश, FIR दर्ज

Chhattisgarh top News: कोरबा में डांसर Sapna Choudhary के प्रोग्राम में जमकर हुआ हंगामा, होटल का दरवाजा तोड़ कमरे में घुसने की कोशिश, FIR दर्ज

October 13, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण
  • Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक
  • Gold Price today: त्यौहारों के सीजन में सोने की कीमतों में आई बढ़ी गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें आज का ताजा रेट
  • Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In