• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Sugar prices hike: त्योहारों के सीजन में चीनी के दाम में भारी उछाल, 6 दिन में 17% बढ़े रेट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 14, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Sugar prices hike त्योहारों का मौसम आ चुका है. हर घर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, लेकिन मिठास से भरे इस त्योहार में चीनी की बढ़ती कीमतें आम आदमी का बजट बुरी तरह बिगाड़ सकती हैं. महज छह दिनों के भीतर देश के प्रमुख राज्यों में चीनी के दाम 13 से 17 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. इस सीजन में घरों से लेकर हलवाइयों तक चीनी की भारी मांग होती है, लेकिन बाजार में सप्लाई बेहद कम बनी हुई है. इस बेमेल मांग-सप्लाई के कारण कीमतों में ये जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

 

READ ALSO

Gold Silver price: एक झटके में ₹13,500 महंगी हुई चांदी, सोना भी ₹3100 उछला, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा रेट

RBI NEW ATM RULE: ATM से कैश निकालने पर RBI का नया नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर बैंक भेजेंगे SMS

 

यूपी से महाराष्ट्र तक आसमान छूते दाम

उत्तर प्रदेश की बात करें, तो 6 अक्टूबर को जो एक्स-मिल रेट 4,600 रुपये प्रति क्विंटल हुआ करता था, वो 12 अक्टूबर तक 13 प्रतिशत बढ़कर 5,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में भी हालात बिल्कुल ऐसे ही बने हुए हैं. वहां चीनी के दामों में सीधे 17 प्रतिशत का भारी उछाल आया है. महाराष्ट्र में रेट 5,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं. स्थानीय व्यापारियों का साफ कहना है कि बाजार में त्योहारी मांग के मुकाबले माल बहुत कम आ रहा है.

 

ये भी पढ़ेंBig breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

 

बाजार में क्यों पैदा हुई इतनी बड़ी कमी

कृषि विशेषज्ञ जी.के. सूद के मुताबिक देश में इस वक्त पर्याप्त मात्रा में चीनी मौजूद नहीं है. बाजार में राहत देने के लिए अतिरिक्त 3 लाख टन चीनी उतारी गई थी, लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं हुआ. इसके अलावा स्टॉक जमा करने पर लगी कड़ी पाबंदियों ने भी ट्रेड को बुरी तरह प्रभावित किया है. आमतौर पर चीनी मिलें हर साल जल्दी पेराई (crushing) शुरू कर देती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया. महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े उत्पादक राज्यों में गन्ने की फसल अभी कटाई के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है. इसी वजह से नई चीनी बाजार में आने में काफी देरी हो रही है.

 

 

सरकार के बड़े एक्शन का क्या हुआ असर

चीनी के इस संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम कदम भी उठाए हैं. बाजार में सप्लाई बढ़ाने के मकसद से सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात को मंजूरी दे दी है. साथ ही डीलरों पर सख्त स्टॉक लिमिट लगा दी गई है. थोक उपभोक्ताओं को भी खुले बाजार से सीधे चीनी खरीदने से रोक दिया गया है ताकि किसी भी तरह की जमाखोरी पर लगाम लगाई जा सके. इतनी सारी पाबंदियों के बावजूद, सरकार को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही. एक सरकारी अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि सरकार को डर है कि दिवाली से पहले कीमतों में एक और बड़ा उछाल आ सकता है.

 

किसानों की नई मांग से उलझा मामला

एक तरफ चीनी के दाम बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गन्ना किसान भी अपनी मांगों को लेकर काफी मुखर हो गए हैं. किसानों का तर्क है कि उत्पादन की लागत काफी बढ़ गई है, इसलिए गन्ने का दाम भी बढ़ाया जाना चाहिए. उनकी सबसे बड़ी मांग ये है कि चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) जो फिलहाल 31 रुपये प्रति किलो है, उसे सीधे 50 रुपये प्रति किलो किया जाए.

 

Sugar prices hikeइस मसले को सुलझाने के लिए 12 अक्टूबर को दिल्ली के पूसा कैंपस में एक मैराथन बैठक हुई. इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ-साथ विभिन्न किसान संगठनों के 80 से 90 प्रतिनिधि शामिल हुए. करीब तीन घंटे चली इस बातचीत के बाद केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि एक हफ्ते के भीतर एक उच्च स्तरीय संयुक्त समिति बनाई जाएगी. ये समिति खास तौर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक के किसानों की चिंताओं को सुनेगी. 1 अक्टूबर से 2026-27 का नया सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर किसानों की नई मांगें मान ली जाती हैं, तो आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को और महंगी चीनी खरीदनी पड़ सकती है.

 

Related Posts

बिजनेस

Gold Silver price: एक झटके में ₹13,500 महंगी हुई चांदी, सोना भी ₹3100 उछला, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा रेट

November 28, 2026
बिजनेस

RBI NEW ATM RULE: ATM से कैश निकालने पर RBI का नया नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर बैंक भेजेंगे SMS

November 28, 2026
बिजनेस

Bank Strike on 3 December: अगले हफ्ते बैंक कर्मचारियों की हड़ताल! घर से न‍िकलने से पहले जान लें तारीख

November 28, 2026
बिजनेस

LPG Gas Cylinder Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, 15.50 रुपये तक बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये

November 28, 2026
बिजनेस

Bank UPI Alert: नए साल में HDFC बैंक के ग्राहकों को झटका, छोटे UPI पेमेंट पर SMS अलर्ट बंद

November 27, 2026
बिजनेस

December 2026 Calendar: एडवांस टैक्स से लेकर ITR और GST रिटर्न तक, दिसंबर 2026 में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

November 27, 2026
Next Post

WPI Inflation: सितंबर में 11.39% पर पहुंची थोक महंगाई दर, खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

नए साल पर 10 करोड़ किसानों को मिलेगा तोहफा

December 29, 2021

Trending News In CG: राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास

August 27, 2026
Srikakulam Temple Stampede: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल…

Srikakulam Temple Stampede: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल…

November 1, 2025
LPG Crisis : पश्चिम एशिया तनाव का असर,भारत में LPG खपत में 13% की बड़ी गिरावट ; सप्लाई संकट से घरेलू रसोई सीधे प्रभावित

LPG KYC Update:सरकार का नया फेस फॉर्मूला, चेहरा दिखाकर मिनटों में ऐसे पूरी करें गैस KYC

April 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज: 10-24 जनवरी तक खुद भर सकेंगे जनगणना की जानकारी, फरवरी तक पूरा होगा सर्वे
  • Cg News : सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026
  • Chhatisgarh Samachar : छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In