• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Srikakulam Temple Stampede: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल…

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 1, 2025
in देश
Srikakulam Temple Stampede: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल…
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम जिले (Srikakulam District) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। काशीबुग्गा (Kasibugga) स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Venkateswara Swamy Temple) में एकादशी (Ekadashi) के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ (Stampede) मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत (Devotees Death in Temple Stampede) हो चुकी है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

READ ALSO

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

Gujarat accident news: भीषण सड़क हादसा, कार-बोलेरो की जोरदार टक्कर में 7 मजदूरों की मौत

 

कैसे हुआ हादसा – एकादशी पर उमड़ी थी भारी भीड़ 

 

एकादशी पर उमड़ी थी भारी भीड़

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को एकादशी पर्व के मौके पर हजारों श्रद्धालु वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर श्रीकाकुलम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि दर्शन के दौरान अचानक धक्का-मुक्की (Panic and Chaos) शुरू हो गई। कुछ ही पलों में स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। कई लोग गिर पड़े, जिससे अन्य लोग भी उनके ऊपर गिरते चले गए।

 

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। श्रीकाकुलम पुलिस (Srikakulam Police) और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों (Nearby Hospitals) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जैसे ही भगदड़ की खबर फैली, श्रीकाकुलम जिला प्रशासन (District Administration) हरकत में आया। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने भीड़ को नियंत्रित करने में कई घंटे तक मशक्कत की। मंदिर प्रशासन (Temple Management) ने कहा है कि हादसे की विस्तृत जांच (Investigation) की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

 

आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) ने मंदिर परिसर में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू (K. Atchannaidu) भी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने राहत कार्यों की निगरानी की।

 

 

 

 

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने संज्ञान लेते हुए दुख जताया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पोस्ट करते हुए लिखा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना दुखद है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें।

 

सीएमओ ने जारी किया बयान

 

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। जिस कारण कई श्रद्धालू इस घटना में घायल हो गए हैं। यह घटना एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की वजह से हुई है। श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ने की वजह से ये हादसा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे है। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Related Posts

देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
देश

Gujarat accident news: भीषण सड़क हादसा, कार-बोलेरो की जोरदार टक्कर में 7 मजदूरों की मौत

October 9, 2026
देश

Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

October 8, 2026
देश

Ranchi Sex Racket: Sex Racket का भंडाफोड़; होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

October 8, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत की खबर ने चौंकाया, क्या था कारण? 45 मिनट तक चली थी बचाने की कोशिश

October 8, 2026
देश

Congress Black Day Protest: आज ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के खिलाफ देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन

October 8, 2026
Next Post
Gold Rate Today: दिवाली के बाद सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Price Today: शादी के सीजन से पहले सोने क भाव बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news: इंसानियत शर्मसार! छत्तीसगढ़ में शक की वजह से पति ने पत्नी के कपड़े फाड़े, सिर मुंडाया, पेशाब पिलाया… गुस्से में पति ने पार कर दी सारी हदें

Chhattisgarh news: इंसानियत शर्मसार! छत्तीसगढ़ में शक की वजह से पति ने पत्नी के कपड़े फाड़े, सिर मुंडाया, पेशाब पिलाया… गुस्से में पति ने पार कर दी सारी हदें

June 19, 2026
Sawan Purnima 2026 Date: 28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

Sawan Purnima 2026 Date: 28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री नीतिश भारद्वाज ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री नीतिश भारद्वाज ने की सौजन्य मुलाकात

January 24, 2026
cgbse-10th-12-result-2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म: 29 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट; ऐसे करें चेक।

cgbse-10th-12-result-2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म: 29 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट; ऐसे करें चेक।

April 28, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Free LPG Cylinder Scheme: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, दीवाली और होली पर मिलेंगे 2 मुफ्त सिलेंडर!
  • Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म
  • Vivo: 10200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In