Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में पटवारी संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर बेमेतरा जिले के सभी पटवारी भी आंदोलन में शामिल हैं। पटवारी 13 अक्टूबर से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तीन मांगों को लेकर आंदोलन
पटवारी वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति का लाभ देने और पीवी (PV) ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण करने की मांग कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि इन समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें: Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिवार को मिले 4 लाख रुपये
प्रमाण पत्र और गिरदावरी के काम प्रभावित
पटवारियों की हड़ताल का असर राजस्व विभाग से जुड़े कई जरूरी कामों पर पड़ रहा है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के साथ गिरदावरी और किसान पंजीयन के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
इन सेवाओं के लिए पटवारियों पर निर्भर रहने वाले लोगों को काम पूरा कराने में परेशानी हो रही है। किसानों को भी जरूरी राजस्व संबंधी कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए कब शुरू होगी खरीदी
प्रदेशभर में आम जनता और किसान परेशान
Chhattisgarh top news के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी पटवारियों के आंदोलन के कारण राजस्व कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। हड़ताल कब समाप्त होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में मांगों पर समाधान नहीं निकलने तक लोगों की परेशानी बनी रह सकती है।















