• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 23, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 23 अक्टूबर* । *”ऑपरेशन आघात”* के तहत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में जूटमिल पुलिस ने तीन महिलाओं और एक युवक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए कब शुरू होगी खरीदी

जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 की रात्रि थाना जूटमिल पुलिस को ग्राम गढ़उमरिया निवासी पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे द्वारा अवैध रूप से शराब बनाकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नरसिंहनाथ यादव तथा आरक्षक सुशील यादव, तरुण महिलाने, संजय एक्का एवं शांति मिरी की टीम शासकीय वाहन से ग्राम गढ़उमरिया पहुंची। गवाहों को साथ लेकर पुलिस टीम संदेही के मकान के पास पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान एक व्यक्ति थैला लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पिताम्बर लहरे पिता चैतराम लहरे बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे थैले से 180 एमएल क्षमता वाली प्लास्टिक बोतलों में भरी देशी मसाला शराब के कुल 66 पाव, यानी 11.880 बल्क लीटर शराब तथा बिक्री की रकम ₹400 बरामद हुई। जब्त शराब की कुल कीमत ₹5,600 है। पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष विधिवत कार्रवाई एवं वीडियोग्राफी की जा रही थी, तभी आरोपी पुलिस के कब्जे से निकलकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान घर की महिलाओं द्वारा आवाज लगाने पर दो अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं। इसके बाद बीना लहरे, रजनी मिरी सहित अन्य महिलाओं ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और पुलिस की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए संबंधित आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।

अवैध शराब की बरामदगी के मामले में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 651/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, शासकीय कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने तथा आपराधिक बल के प्रयोग सहित अन्य आरोपों के संबंध में अपराध क्रमांक 654/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण में पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे, बीना लहरे, दुमेश्वरी लहरे एवं रजनी मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे, पिता चैतराम लहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़उमरिया, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
2. बीना लहरे, पति पिताम्बर लहरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़उमरिया, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
3. दुमेश्वरी लहरे, पति चैतराम लहरे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़उमरिया, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
4. रजनी मिरी, पति हरे कृष्णा मिरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुसापास, सुंदरगढ़, थाना एवं जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए कब शुरू होगी खरीदी

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस के अथवा किसी भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

October 20, 2026
Next Post

Oppo: 200MP कैमरे के साथ Oppo Find X10 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 24 किलो से ज्यादा गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

September 9, 2026

मुख्यमंत्री ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ

June 17, 2022
ITR Filing 2026: फ्रीलांसर, ब्लॉगर और इनफ्लूएंसर्स के लिए ITR फाइलिंग से जुड़ी अहम जानकारी; जान लें वरना आ सकता है नोटिस!

ITR Filing 2026: फ्रीलांसर, ब्लॉगर और इनफ्लूएंसर्स के लिए ITR फाइलिंग से जुड़ी अहम जानकारी; जान लें वरना आ सकता है नोटिस!

June 16, 2026
रूस में तैनात होंगे 3000 भारतीय सैनिक और 10 विमान, चीन-अमेरिका की बढ़ी धड़कनें

रूस में तैनात होंगे 3000 भारतीय सैनिक और 10 विमान, चीन-अमेरिका की बढ़ी धड़कनें

April 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, जिले के पूर्वी वनांचल में विकास को मिलेगी नई गति
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से सुरेश कुमार सारथी की समस्या का हुआ समाधान, बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
  • IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच कल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?
  • Cg News : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In