• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 31, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 31, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 31 अक्टूबर।* लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात के एकतानगर में आयोजित विशेष ‘एकता परेड’ का सीधा प्रसारण किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Read More : Today Cg News : राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

🔸 *पुलिस लाइन उर्दना में गूंजा ‘रन फॉर यूनिटी’ का संदेश*

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुबह उर्दना स्थित पुलिस लाइन में रक्षित केंद्र एवं छठवीं वाहिनी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इसमें जिला पुलिस एवं सशस्त्र वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

🔸 *जिले के 22 स्थानों पर हुआ एकता परेड का सीधा प्रसारण*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 22 स्थानों पर गुजरात के एकतानगर से आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। मुख्य चौक-चौराहों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा। इस पहल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया।

🔸 *पुलिस कार्यालय में एनसीसी कैडेट एवं विद्यार्थियों ने देखा एकता परेड का प्रसारण*

पुलिस कार्यालय रायगढ़ में विशेष रूप से आम नागरिकों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह, निरीक्षक श्री सुखनंदन पटेल सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

🔸 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश – कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है भारत, एक है हमारी पहचान*

मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। गुजरात के एकतानगर से प्रसारित हो रही एकता परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देश की विविधता में एकता की अद्भुत तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सामूहिक सहभागिता से यह आयोजन और भी विशेष बन गया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत नक्सलवाद से मुक्त होकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है और छत्तीसगढ़ प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने में छत्तीसगढ़ पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि *“यह एकता परेड पूरे देश को संदेश देती है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। हमारी भाषाएं अलग हो सकती हैं, हमारी वेशभूषा और संस्कृतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रीय पहचान एक है। ऐसे आयोजन पुलिस जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करते हैं।”*

🔸 *रायगढ़ पुलिस का संकल्प – एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा सर्वोपरि*

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से रायगढ़ पुलिस ने समाज के प्रत्येक वर्ग को एकता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। यह आयोजन इस संकल्प का प्रतीक बना कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

Read More : Honor: 8560mAh बैटरी के साथ Honor ने लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

🔸 *तहसीलों में भी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का किया गया सफल आयोजन*

इसी क्रम में जिले के तहसील के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एकता परेड का लाइव प्रसारण आम नागरिकों को दिखाया गया। रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्र की अखंडता के प्रति जागरूक करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 103 किलो गांजा तस्करी के आरोपी वरूण सिंह को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

September 16, 2026

लॉकडाउन की अफवाह के बीच 5 से 10 रुपए बढ़े Daily Needs की चीजों के दाम

January 10, 2022

Cg News : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार

September 27, 2026
CG Board Result 2026: छतीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन का रिजल्ट, 10th-12th के छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

CG Board Result 2026: छतीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन का रिजल्ट, 10th-12th के छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

June 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार
  • Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जानें कब और कहां देखें फिल्म
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In