The Vvaan Trailer सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से फिल्म का टीजर जारी हुआ है, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। मेकर्स ने हाल ही में ‘द वन’ का पहला गाना ‘छठी मैया’ जारी किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स ने आखिरकार ‘द वन’ का ट्रेलर भी आखिरकार रिलीज कर दिया है, जो कहानी को टीजर में दिखाई गई चीजों से आगे ले जाता है। ट्रेलर में भारतीय लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों की एक रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलती है।
‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ
‘द वन’ के ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी जंगल से होती है, जिसके अंदर ऐसी अलौकिक शक्तियां हैं जिसका सामना एक इंसान नहीं कर सकता। हालांकि, ट्रेलर से ये भी पता चलता है कि ये फिल्म आम हॉरर या पौराणिक कथाओं वाले फ़ॉर्मूले पर नहीं चलती। ‘द वन’ का ट्रेलर लोककथाओं, फ़ैंटेसी और एडवेंचर को अनोखे माहौल में एक साथ लाती है। कहानी रहस्यों से भरे एक ऐसे जंगल से गुजरती है,जहां सूर्यास्त के बाद जाना वर्जित है। इसके बाद कहानी में वीर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की एंट्री होती है, जिसका अलौकिक शक्तियों जैसी किसी चीज पर यकीन नहीं है, लेकिन जब उसका सामना इन अलौकिक शक्तियों से होता है तो उसे खुद के भीतर मौजूद एक ताकत का अंदाजा होता है।
Read more Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब
ट्रेलर पर यूजर्स का रिएक्शन
द वन के ट्रेलर पर अब सोशल मीडिया यूजर भी खुलकर रिएक्शन दे रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो तो कन्फर्म है मेरा।’ एक अन्य ने लिखा- ‘बैकग्राउंड म्यूजिक और ट्रेलर काफी शानदार है। ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए।’ एक और यूजर ने ‘भारतीय लोककथाएं + मनोवैज्ञानिक रहस्य = बेजोड़ कॉम्बिनेशन’ बताते हुए प्रतिक्रिया दी।
फिल्म की कास्ट और कहानी
The Vvaan Trailer‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं और इस फिल्म में वह पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ट्रेलर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री की झलक भी मिलती है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी बिहार के 16वीं सदी के रहस्यमयी मंदिर वन देवी पर आधारित है। फिल्म की विशाल दुनिया का ‘द लीजेंड ऑफ वन’ कॉमिक बुक के ज़रिए पहले ही परिचय कराया जा चुका है। सिद्धार्थ और तमन्ना भाटिया के अलावा फिल्म में मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।















