INDIA Bloc Rally वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR Protest) के खिलाफ विपक्षी दल आज दिल्ली में एकजुट होकर प्रदर्शन (INDIA Bloc Rally) करने जा रहे हैं। रविवार को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक (INDIA Bloc Rally)की रैली के लिए कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस रैली में 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi), मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन में करीब 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है।
Read more LPG Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये
विपक्षी दलों की इस रैली में SIR प्रक्रिया (SIR Protest) का विरोध करने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। पिछले 25 दिनों में यह सातवां मौका है, जब विपक्षी दल इस मुद्दे पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच विपक्षी दलों ने छह बार प्रदर्शन किया था।
INDIA ब्लॉक (INDIA Bloc Rally) की रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है। कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथी बार पत्र लिखकर रैली के कारण कारोबार और यातायात प्रभावित होने की आशंका जाहिर की है।
CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, रैली (INDIA Bloc Rally) के चलते दिल्ली की करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। संगठन ने आशंका जताई है कि इससे करीब 10 से 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हो सकता है।
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें
दिवाली के सीजन में व्यापारियों को नुकसान की चिंता
व्यापारी संगठनों का कहना है कि रैली का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब बाजारों में दिवाली के बाद भी त्योहारी खरीदारी का दौर जारी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने INDIA गठबंधन के सभी दलों को पत्र लिखकर कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई थी। वहीं, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में दिल्ली के बाजारों में दिवाली के दौरान करीब 75 हजार करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। ऐसे में व्यापारियों को आशंका है कि बड़े प्रदर्शन और यातायात प्रतिबंधों के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
डीके शिवकुमार बोले- हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य
INDIA Bloc Rallyकर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (D. K. Shivakumar) ने भी SIR के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण है और हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। शिवकुमार (INDIA Bloc Rally) ने आरोप लगाया कि लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और विपक्ष इसी अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रामलीला मैदान में होने वाला मार्च सफल रहेगा। इस रैली के जरिए विपक्षी दल SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां उठाने के साथ चुनाव आयोग पर भी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं, दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन के दौरान बाजारों और यातायात व्यवस्था पर कितना असर पड़ता है।















