• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 7, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 7 नवंबर* । जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने दोनों स्थानों से कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से ₹9,00,500 नगद जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

Read More : Jio: Jio ने लॉन्च किया दमदार प्लान, 3 साल तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध संचालित “ऑपरेशन अंकुश” की जिम्मेदारी सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उइके को सौंपी गई है। इसी क्रम में पुलिस को थाना खरसिया के रानीसागर एवं थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी श्री राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दोनों स्थानों पर सुनियोजित तरीके से रेड कार्रवाई की गई।

🔸 *रानीसागर में जुआ फड़ पर 19 जुआरी गिरफ्तार, ₹6,07,400 जब्त*

थाना खरसिया क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे खरसिया एवं घरघोड़ा क्षेत्र के जुआरियों द्वारा दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 19 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹6,07,400 नगद, दो गड्डी ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी (बिछौना) जब्त की। इस मामले में थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

*रानीसागर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी* —

1. कैलाश अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।
2. राधेन्द्र गुप्ता, उम्र 44 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।
3. विकास अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी खरसिया।
4. राजकमल अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
5. अभिषेक अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
6. विनय अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
7. अमोल अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी खरसिया।
8. संदीप अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी खरसिया।
9. आलोक अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी खरसिया।
10. संजय कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
11. पारस उर्फ पिन्टु, उम्र 36 वर्ष, निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।
12. अंकित कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
13. मुरली अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
14. हासित गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी टेन्डा नावापारा।
15. प्रतीक अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
16. अमन कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी खरसिया।
17. दिनेश अग्रवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी खरसिया।
18. शिवम अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी खरसिया।
19. नरेश कुमार, उम्र 58 वर्ष, निवासी रायगढ़।

🔸 *ग्राम तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुआ, 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹2,93,100 जब्त*

इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताशपत्ती से जुआ खेले जाने की सूचना पर सीएसपी श्री राहुल उइके, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 जुआरियों को रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल ₹2,93,100 नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी गवाहों के समक्ष जब्त की। इस मामले में भी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*तारापुर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी* —

1. दिनेश यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
2. चमनदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।
3. रौनक अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी, रायगढ़।
4. राजीव लोचन बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
5. आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
6. विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
7. प्रिंस सलूजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने रायगढ़।
8. पंकज कुमार महथा, उम्र 41 वर्ष, निवासी जगतपुर, रायगढ़।
9. रजत गोयल, उम्र 31 वर्ष, निवासी कबीर चौक, रायगढ़।
10. यश अग्रवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Read More : Bank holiday: कल से से बैंकों की लंबी छुट्टी, आपके राज्य में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

दोनों स्थानों पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में सीएसपी श्री राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनीषा धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राय, बाबूलाल पटेल, रामनाथ बनर्जी, महेन्द्र कर्ष, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, उत्तम सारथी, विजय कुशवाहा, दिनेश गोड, मिनकेतन पटेल, विशोप सिंह, चन्द्रेश पाण्डेय, मनोज यादव, बंशी रात्रे, अजय साय, विनोज लकड़ा एवं संजय केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

November 4, 2026
Next Post

IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक या दो पेपर में फेल हुए छात्र भी ले सकेंगे अगले क्लास में एडमिशन

September 6, 2026

Chhatisgarh News : विशेष लेख : सेवा की कहानी : तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान

September 23, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट

June 22, 2022

Raigarh News : राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया शिक्षा,सेवा,श्रम और पर्यावरण को समर्पण

August 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर में कल मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
  • Jio: Jio ने लॉन्च किया दमदार प्लान, 3 साल तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In