• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 15, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में आज 15 नवंबर से धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हो रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशव्यापी धान खरीदी अभियान का शुभारंभ करेंगे। खरीफ विपणन साल 2026-27 के लिए सरकार ने इस बार प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि किसानों को अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। यानी किसान अपनी जरूरत और वास्तविक पैदावार के हिसाब से धान बेच सकेंगे, लेकिन उनकी सहायता राशि में कटौती नहीं होगी।

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क! अकलतरा से पकड़ा गया संदिग्ध ISI एजेंट!

27.50 लाख से ज्यादा किसानों से होगी धान खरीदी
राज्य सरकार ने इस साल प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कृषक उन्नति योजना के जरिए कुल 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। (CG Dhan Kharidi 2026-27) धान खरीदी के लिए प्रदेशभर में 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, परिवहन और धान के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था की गई है।

 

15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेंगे पूरे 13,839 रुपए
इस साल धान खरीदी नीति में सबसे बड़ा बदलाव आदान सहायता राशि को लेकर किया गया है। सरकार ने प्रति एकड़ 13,839 रुपए की एक समान सहायता राशि निर्धारित की है। इसका मतलब है कि अगर किसी किसान का एक एकड़ रकबा पंजीकृत है और वह 21 क्विंटल की जगह सिर्फ 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे पात्रता के अनुसार पूरे 13,839 रुपए मिलेंगे।

 

इसी तरह दो एकड़ जमीन वाले किसान को 27,678 रुपए और (CG Dhan Kharidi 2026-27) तीन एकड़ वाले किसान को 41,517 रुपए की आदान सहायता मिलेगी। यानी किसान कितना धान बेचता है, इसके आधार पर प्रति एकड़ निर्धारित सहायता राशि में कटौती नहीं होगी। हालांकि इसका लाभ पंजीकृत पात्र रकबे और योजना की निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलेगा।

 

ऐसे तय हुई 13,839 रुपए की सहायता राशि

दरअसल, खरीफ विपणन साल 2026-27 में कॉमन ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं राज्य सरकार ने किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान का प्रावधान किया है। दोनों दरों के बीच 659 रुपए का अंतर है। इसी अंतर को 21 क्विंटल से गुणा करने पर 13,839 रुपए की राशि निकलती है। सरकार ने इसी रकम को प्रति एकड़ एक समान आदान सहायता के रूप में निर्धारित किया है।

 

3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी, 3.50 लाख टोकन जारी
धान खरीदी अभियान को लेकर प्रदेश में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (CG Dhan Kharidi 2026-27) इस साल 3100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदा जाएगा। वहीं खरीदी शुरू होने से पहले ही 3 लाख 50 हजार 972 टोकन पंजीकृत हो चुके हैं। डिजिटल टोकन व्यवस्था के जरिए किसान अपनी निर्धारित तारीख पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान बेच सकेंगे। इससे केंद्रों पर भीड़ कम करने और खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: Raigarh News: जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़

कृषक उन्नति योजना के तहत 35,904 करोड़ का भुगतान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषक उन्नति योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता दे रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खरीफ साल 2023 से 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को इस योजना के तहत कुल 35,904 करोड़ 90 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

इसमें खरीफ 2023 के लिए 13,289 करोड़ रुपए, खरीफ 2024 के लिए 11,976 करोड़ रुपए और खरीफ 2025 के लिए 10,639 करोड़ रुपए शामिल हैं।

Chhattisgarh Newsकुल मिलाकर, 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी में सरकार ने किसानों की सुविधा और आर्थिक सुरक्षा पर जोर दिया है। (CG Dhan Kharidi 2026-27) प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी और कम मात्रा में धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता मिलने से उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी वास्तविक पैदावार निर्धारित खरीदी सीमा से कम रहती है।

Tags: ​​​​​​​Chhattisgarh News

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क! अकलतरा से पकड़ा गया संदिग्ध ISI एजेंट!

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा एक्शन, ED ने चैतन्य बघेल की 61 करोड़ संपत्ति किया जब्त

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Today : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

November 14, 2026
Next Post

HDFC Bank: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 15 नवंबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर

September 28, 2026
आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री श्री साय

आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री श्री साय

December 11, 2025
WhatsApp: सरकार ने WhatsApp Username फीचर पर लगाई रोक, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का डर

WhatsApp: सरकार ने WhatsApp Username फीचर पर लगाई रोक, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का डर

July 10, 2026
वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले जानिए टॉप 10 बैंक

वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले जानिए टॉप 10 बैंक

January 10, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल
  • Petrol Diesel New Rule: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; आज से पेट्रोल पंपों पर सख्ती, कैमरे से होगी नंबर प्लेट की जांच!
  • HDFC Bank: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 15 नवंबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी
  •  Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In