Petrol Diesel New Rule: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम में बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और CNG देने पर रोक लगाने की तैयारी है। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर करीब 300 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे।
Read more HDFC Bank: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 15 नवंबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब हरियाणा के गुरुग्राम में बिना वैध PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट ( PUC Certificate) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। इसके लिए 15 नवंबर से पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाने की तैयारी की गई है। ये कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और ऑनलाइन सिस्टम के जरिए पता लगाएंगे कि वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध है या नहीं।
कैसे काम करेंगे पेट्रोल पंपों पर लगे ANPR कैमरे?
गुरुग्राम (Gurugram Petrol Pump Rules) के पेट्रोल पंपों पर करीब 300 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे, जो वाहनों की नंबर प्लेट (ANPR Camera Number Plate Scanner) पढ़ेंगे। इसके बाद ऑनलाइन रिकॉर्ड के जरिए वाहन के PUC सर्टिफिकेट की वैधता भी चेक की जाएगी। अगर किसी वाहन का PUC प्रमाणपत्र नहीं होगा या उसकी वैधता खत्म हो चुकी होगी, तो उसे पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं दी जाएगी।
प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को हिंदी और अंग्रेजी में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए हैं। जब तक सभी पंपों पर कैमरे पूरी तरह से चालू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को वाहनों के PUC सर्टिफिकेट (Petrol Without PUC Certificate ) की मैनुअल जांच करनी होगी।
बिना PUC गाड़ी चलाने पर कितना लगेगा जुर्माना?
बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध मना जाएगा। ऐसा करने पर वाहन मालिक को 10 हजार रुपये तक का जुर्माना (PUC Certificate Fine) भरना पड़ सकता है। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) के सचिव संजीव सिंगला ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
NCR के 4 जिलों में लगाए जाएंगे 775 कैमरे
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए हरियाणा के NCR क्षेत्र में आने वाले 4 जिलों में कुल 775 ANPR कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम में इनमें से करीब 300 कैमरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों की पहचान कर नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करना है।
दिल्ली की सीमाओं पर भी बढ़ेगी वाहनों की जांच
दिल्ली में भी GRAP प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने राजधानी की सीमाओं और वैकल्पिक प्रवेश मार्गों पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।
इस संबंध में दिल्ली यातायात पुलिस की उत्तरी रेंज की ओर से अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें दिल्ली के नरेला क्षेत्र के यातायात अधिकारियों के साथ हरियाणा के झज्जर और सोनीपत के अधिकारी भी शामिल हुए।
Petrol Diesel New Ruleबैठक में तय किया गया कि दिल्ली की सीमाओं, प्रमुख प्रवेश मार्गों और वैकल्पिक रास्तों पर पुलिस की जांच बढ़ाई जाएगी, ताकि GRAP नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को राजधानी में प्रवेश करने से रोका जा सके।
















