Chhattisgarh samachar भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है। दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के खम्मन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को भी स्थान मिला है। इनमें सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक तथा वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।नक्शे देखें
Chhattisgarh samachar ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में स्थान मिलने से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। विधायक के रूप में क्षेत्र में सक्रिय चंद्राकर को अब राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिलेगी। इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
किस-किस को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी?
- जोगेन मोहन (असम)
- ममता मोहंता (ओडिशा)
- संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश)
- बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र)
- सत प्रकाश राणा (दिल्ली)
- डॉ. अर्जुन साहनी (बिहार)
- संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश)
राष्ट्रीय महामंत्री भी नियुक्त
- गजेंद्र यादव (दिल्ली)
- प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक)
- ललित चंद्राकार (छत्तीसगढ़)
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य
खम्हन ताम्रकर (छत्तीसगढ़)















