BSNL ने एक और तगड़ा रिचार्ज प्लान उतार दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को किसी भी तरह का डेली डेटा लिमिट नहीं मिलेगा। यूजर्स इस प्लान में जितनी मर्जी हो उतना डेटा यूज कर सकते हैं।
BSNL का नया प्लान
BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्लान की घोषणा की है। इस प्लान की कीमत 349 रुपये है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। वहीं, इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाता है। कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में बिना किसी लिमिट के 3G/4G डेटा का लाभ मिलेगा।
Jio का नया ऑफर
Jio भी अपने 399 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में Happy New Year ऑफर पेश की है, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है।
TRAI वाले सस्ते प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में TRAI वाले तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये प्रीपेड प्लान 172 रुपये, 184 रुपये और 190 रुपये की कीमत में उतारे गए हैं। इनमें क्रमशः 28 दिन, 30 दिन और कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इन तीनों प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।
BSNL172 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, 184 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा 190 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को पूरे कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलती है यानी अगर महीना 31 दिन का है तो 31 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और यही महीना 28 दिन का है तो 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
















