• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, August 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: पूंजीपथरा पुलिस का बड़ा खुलासा : बीएसएनएल टावर से जनरेटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार – हाइड्रा, पिकअप, बाइक और चोरी जनरेटर बरामद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 18, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: पूंजीपथरा पुलिस का बड़ा खुलासा : बीएसएनएल टावर से जनरेटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार – हाइड्रा, पिकअप, बाइक और चोरी जनरेटर बरामद
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 18 नवंबर* । पूंजीपथरा पुलिस ने बीएसएनएल टावर से चोरी हुए जनरेटर मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों और चोरी में सहयोगी रहे पिकअप वाहन चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जनरेटर, मोटरसाइकिल, पिकअप वाहन और चोरी में प्रयुक्त हाइड्रा वाहन बरामद कर उनकी कुल कीमत करीब 6 लाख 44 हजार 400 रुपये आंकी है। गिरफ्तार आरोपियों पर चोरी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

READ ALSO

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बीएसएनएल घरघोड़ा में पदस्थ कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी मुकेश कुमार सिदार ने 15 नवंबर को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क स्थित बीएसएनएल टावर में वर्ष 2006 में स्थापित इंजन अल्टरनेटर सेट (जनरेटर) को 12 नवंबर की दोपहर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध पिकअप वाहन सीजी 13 ए.ज़ेड. 2008 दिखाई दिया। वाहन की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस ने चालक पनबुडी कुजूर को धर दबोचा, जिसने पूछताछ में तीन संदिग्ध युवकों के नाम बताये, जिनमें अमित, दुर्योधन उरांव और कालीचरण निषाद शामिल थे। पुलिस ने अमित के घर दबिश दी, पर वह फरार मिला। इसके बाद टीम चंद्रपुर के ग्राम कलमा पहुँची और वहां से दुर्योधन उरांव व कालीचरण निषाद को हिरासत में लिया, जिन्होंने जनरेटर चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी दुर्योधन उरांव ने खुलासा किया कि उसने जिंदल पार्क गेट के पास लगे बीएसएनएल टावर में जनरेटर देखा और उसे चोरी करने की योजना बनाई। 12 नवंबर को वह कालीचरण निषाद के साथ मोटरसाइकिल (सीजी 11 बी.ई. 9508) पर रायगढ़ आया और वहां साथी अमित से मिला। तीनों ने ढिमरापुर चौक से पिकअप चालक पनबुडी कुजूर को साथ लिया और पूंजीपथरा पहुँचे। आरोपियों ने एक हाइड्रा वाहन किराए पर लेकर टावर के पास पहुंचे और जनरेटर को उठाकर पिकअप में लोड कर फरार हो गए। बाद में कालीचरण निषाद के निशानदेही पर जनरेटर, दुर्योधन उरांव से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पनबुडी कुजूर से पिकअप बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने अपराध में उपयोग की गई हाइड्रा वाहन भी जप्त की है। फरार आरोपी अमित की तलाश तीव्र की गई है । आरोपियों द्वारा संगठित होकर अपराध करने को लेकर संगठित अपराध की धारा 112(2) BNS जोड़ा गया है, मामले की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में चोरी के माल की पतासाजी और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी, आदिकांत प्रधान, हेमसागर पटेल, विक्रम कुजूर और नरेंद्र पैकरा की अहम भूमिका रही।
*गिरफ्तार आरोपी* –
1. दुर्योधन उरांव, 24 वर्ष, ग्राम कलमा थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती
2. कालीचरण निषाद, 30 वर्ष, ग्राम कलमा थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती
3. पनबुडी कुजूर, 45 वर्ष, निवासी जगतपुर ढिमरापुर थाना कोतवाली, रायगढ़
फरार – अमित

*जप्त सामान* –
• डीजी जनरेटर इंजन (कीमती ₹1,74,400)
• मोटरसाइकिल होंडा सीजी 11 बी.ई. 9508 (कीमती ₹70,000)
• पिकअप वाहन सीजी 13 ए.ज़ेड. 2008 (कीमती ₹4,00,000)
• पुराना हाइड्रा सीजी 13 एल.ए. 4326 (कीमती ₹3,00,000)
*कुल जप्ती : ₹6,44,400*

Related Posts

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
रायगढ़

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

August 19, 2026
Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 19, 2026
Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”
रायगढ़

Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

August 19, 2026
Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
रायगढ़

Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

August 18, 2026
Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

August 18, 2026
Raigarh News: साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
रायगढ़

Raigarh News: साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

August 17, 2026
Next Post
Raigarh News: सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Raigarh News: सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Gujarat Road Accident: भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

Gujarat Road Accident: भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

May 14, 2026
Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

November 19, 2025
प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री श्री साय

प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री श्री साय

November 21, 2025
Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले महीने होगी लॉन्च, रेल मंत्री ने किया ऐलान

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले महीने होगी लॉन्च, रेल मंत्री ने किया ऐलान

November 20, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • *उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
  • gujarat Liquor News: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें
  • Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In