‘AAP’ की हुई बल्ले बल्ले, चुनाव आयोग ने AAP को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा…

दिल्ली: आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। इस बीच चुनाव आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लियाआयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में रालोद, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा भी समाप्त कर दिया।

 

भाजपा ने टीएमसी पर कसा तंज

प. बंगाल के BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि TMC, CPI और NCP इन तीन दलों में CPI राष्ट्रीय पार्टी थी, TMC और NCP क्षेत्रिय पार्टियां थीं। बीच में इन्होंने राष्ट्रीय पार्टी बनने की कोशिश की, खासकर TMC अपने कोयला तस्करी के पैसे से गोवा, असम और मेघालय में गई, लेकिन उन्हें मूंह की खानी पड़ी और अब उनका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी चला गया। यह तो होना ही था।

 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव आयोग ने TMC, CPI और NCP का राष्ट्रीय दर्जा समाप्त कर दिया है। TMC ने अपने राष्ट्रीय दर्जे को बरकरार रखने के लिए पूरे देश में बहुत पैसा खर्च किया, लेकिन वे उसे बरकरार नहीं रख पाए। यह तो होना ही था सिर्फ पैसा खर्च कर कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकती।

Smita Pruseth

Share
Published by
Smita Pruseth

Recent Posts

TV Anchor Murder: इस तरह मिली महिला पत्रकार की लाश,जाने पूरा मामला

TV Anchor Murder:ढाका। बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के बाद भी हिंसा का दौर थमने का…

6 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर…

6 days ago

‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री श्री…

6 days ago

Kolkatta News: कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर किया नया दावा, अब कही ये बात

Kolkatta News कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को…

6 days ago

Raigarh News: चक्रधर समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर

Raigarh News रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ इस वर्ष 39 वां चक्रधर समारोह पूरी गरिमा और…

6 days ago

Cg News: LPG गैस के दामों मे हुई बढ़ोतरी,जाने छत्तीसगढ़ के शहरों में क्या है नई कीमत?..देखे लिस्ट

Cg News रायपुर: नए महीने सितंबर की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर महंगाई का…

6 days ago