• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Bihar Diwas 2022: राज्य के रूप में कैसा है 110 सालों पुराना बिहार

बिहार एक ऐसा राज्य है जो हर साल कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी सेवा देता है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Bihar Diwas 2022: भारत के स्वर्णिम इतिहास का साक्षी और सीता और गुरु नानक देव जैसे व्यक्तित्व की जन्मस्थली बिहार, केवल एक राज्य मात्र नहीं है। यह स्थान है वेदों और प्राकृतिक सौंदर्य का।

ऐतिहासिक स्थल, उपजाऊ भूमि और विभिन्नताओं से भरा यह राज्य अपने आप में अनोखा है और इसे अनोखे राज्य के गठन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है। बिहार एक ऐसा राज्य है जो हर साल कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी सेवा देता है।

READ ALSO

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

बिहार दिवस इतिहास (Bihar Diwas History)

1912 में अंग्रेजो ने बंगाल प्रांत से अलग करके बिहार को एक नई पहचान दी थी और 2022 में बिहार अपने गठन के 110 सालों को पूरा कर रहा है। बिहार दिवस (Bihar Diwas) हर साल बिहार राज्य के गठन के प्रतीक के तौर पर 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से राज्य का निर्माण किया था। बिहार दिवस पर हर साल बिहार में सार्वजनिक अवकाश यानी पब्लिक हॉलिडे होता है।

बिहार दिवस की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा नीतीश कुमार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर की गई थी। इतना ही नहीं बिहार दिवस भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, त्रिनिदाद और टोबैगो और मॉरीशस जैसे देशों में भी बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

पब्लिक हॉलिडे घोषित

हर साल बिहार सरकार एक नोटिफिकेशन जारी करती है जिसमें 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाने के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाता है। यह हॉलिडे राज्य और केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कार्यालयों और कंपनियों पर लागू होता है और साथ ही स्कूलों में छात्रों द्वारा भाग लेने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके भी इस दिन को मनाया जाता है।

बिहार की स्थापना

बिहार का इतिहास बहुत पुराना है लेकिन 1912 में बंगाल के विभाजन के कारण बिहार एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। 1935 में उड़ीसा इससे अलग कर दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिहार के चंपारण के विद्रोह को, अंग्रेजों के खिलाफ बगावत फैलाने में महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक गिना जाता है।

स्वतंत्रता के बाद बिहार का एक और विभाजन हुआ और सन 2000 में झारखंड राज्य इससे अलग कर दिया गया। भारत छोड़ो आंदोलन में भी बिहार की गहन भूमिका रही।

बिहार एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र

आपने भारत का इतिहास पढ़ते समय भारत में शिक्षा के विषय में अवश्य सुना होगा। एक समय बिहार शिक्षा के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता था। नालंदा विश्वविद्यालय, विक्रमशिला विश्वविद्यालय और ओदंतपुरी विश्वविद्यालय प्राचीन बिहार के गौरवशाली अध्ययन केंद्र थे। हालांकि कई कारणों से वर्तमान में बिहार की शिक्षा प्रणाली बेहद खस्ता हालत में है लेकिन प्रयास यही है कि इस एक बार फिर प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बना कर स्वयं को मातृभूमि के कर्ज से मुक्त कर लिया जाए। राज्य की शिक्षा व्यवस्था खस्ताहाल होने के कारण भी आज बिहार के युवा देश के कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा कर बिहार को गौरवान्वित कर रहे हैं।

बिहार का राज्य गीत

बिहार का राज्य गीत है ‘मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत्‌-शत्‌ वंदन विहार’। इस गीत को ऑफिशियल तौर पर मार्च 2012 में अपनाया गया था। इस राज्य गीत को प्रख्यात बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया और प्रसिद्ध संतूर वादक शिवकुमार शर्मा ने सुरों से सजाया है। इस गीत को शब्द दिए हैं मशहूर कवि सत्यनारायण ने।

Tags: 110 सालों पुराना बिहारBihar Diwas 2022

Related Posts

देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
देश

Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

September 20, 2026
देश

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

September 19, 2026
Next Post

देश मे लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट

December 18, 2025

छत्तीसगढ़: बढ़ती जा रही चुनौती, कोरोना संक्रमण दर 8 फीसदी के पार

January 10, 2022

इस राशि के लोग आप अपनी प्रतिभा को निखारें,जाने आज का अपना राशिफल

April 22, 2022
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में हुए शामिल

December 27, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट
  • Today Cg News : विशेष लेख : जोरातराई की 17 आदिवासी महिलाओं ने डेयरी व्यवसाय से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • Cg News : विशेष लेख : ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक : जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In