• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

मंत्री की प्रताड़ना से दुखी भाजपा कार्यकर्ता ने की खुदकुशी, अमित शाह ने की परिजनों से बात

तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ता साई गणेश ने बीते दिनों खुदकुशी कर ली थी।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 20, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

तेलंगाना के एक मंत्री व पुलिस की कथित प्रताड़ना से दुखी होकर राज्य के खम्माम जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से चर्चा कर शोक जताया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ता साई गणेश ने बीते दिनों खुदकुशी कर ली थी। इसकी वजह राज्य के एक मंत्री द्वारा उन्हें दी गई प्रताड़ना को बताया जा रहा है। तेलंगाना की भाजपा कोर कमेटी के सदस्य व तमिलनाडु के सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ दिवंगत गणेश के घर जाकर उन्हें वित्तीय सहायता मुहैया कराई। रेड्डी ने गणेश के परिजनों से केंद्रीय गृह मंत्री शाह से फोन पर बात भी कराई।

READ ALSO

Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री

Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

शाह ने तेलंगाना के भाजपा नेताओं को निर्देश दिया कि वे दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों की मदद करें और जरूरत पड़ने पर मामला हाईकोर्ट लेकर जाएं। शाह ने कार्यकर्ता के परिजनों से कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं और परिजनों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

रेड्डी ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता की मौत राज्य के परिवहन मंत्री अजय कुमार पुववाड़ा की प्रताड़ना के कारण हुई है। पुववाड़ा के अत्याचारों के कारण गणेश ने आत्महत्या कर ली। रेड्डी के साथ गणेश के घर गए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सुसाइड नोट में गणेश ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि टीआरएस के मंत्री पुववाड़ा उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि पुलिस ने इस मुद्दे पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। भाजपा नेताओं ने राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

गणेश की खुदकुशी से खम्माम में तनाव बढ़ गया। गणेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उसने दावा किया था कि पुलिस की यातना को सहन करने में असमर्थ होने व आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के कारण जहर खा लिया है।

Related Posts

Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री
देश

Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री

May 10, 2026
Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?
देश

Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

May 10, 2026
Vijay Swearing In Ceremony: तमिलनाडु में एक्टर विजय बने CM… 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ
देश

Vijay Swearing In Ceremony: तमिलनाडु में एक्टर विजय बने CM… 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

May 10, 2026
CM बनते ही एक्टर विजय ने अल्पसंख्यकों से किया एक वादा-कहा अभी से रियल सेक्युलर युग की शुरुआत
देश

CM बनते ही एक्टर विजय ने अल्पसंख्यकों से किया एक वादा-कहा अभी से रियल सेक्युलर युग की शुरुआत

May 10, 2026
Delhi Terror Alert News: राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर
देश

Delhi Terror Alert News: राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर

May 10, 2026
Digital gold: NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड
देश

Digital gold: NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड

May 9, 2026
Next Post

औषधीय पौधे उगाने में लगे किसानों को बाजार से आसानी से जुड़ने की सुविधा मिले-पीएम

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 140 अंक उछला, IT सेक्टर के स्टॉक्स फिसले

Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 140 अंक उछला, IT सेक्टर के स्टॉक्स फिसले

December 24, 2025
Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

April 8, 2026
Cyclone montha: कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

Cyclone montha: कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

October 27, 2025
Private Jet Accident: बड़ा हादसा, रनवे से फिसलकर झाड़ियों में जा घुसा विमान, यात्रियों में मची चिकपुकार…

Private Jet Accident: बड़ा हादसा, रनवे से फिसलकर झाड़ियों में जा घुसा विमान, यात्रियों में मची चिकपुकार…

October 9, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार
  • Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री
  • Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?
  • Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In