• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 13, 2026
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

BRICS 2026 नई दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और बेहद अहम दिन है। दुनिया के कई बड़े नेता आज भारत मंडपम पहुंचेंगे। यहां BRICS के साझेदार और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों की मौजूदगी में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

 

READ ALSO

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

Read more Rashifal: सिंह समेत इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा और काम में मिलेगी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9:55 बजे भारत मंडपम में नेताओं और मंत्रियों के पहुंचने से होगी। इसके बाद सुबह 10:35 बजे सभी नेताओं की फैमिली फोटो होगी। सुबह 10:50 बजे शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन शुरू होगा।

 

इस सत्र की थीम ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के जरिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य’ रखी गई है। इस दौरान नेता वैश्विक विकास, आर्थिक सहयोग, नवाचार और सतत विकास जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

 

 

PM मोदी की कई देशों के नेताओं से मुलाकात

शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मीटिंग करेंगे। इसके बाद 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक होगी। इसके अलावा शाम 4:40 बजे बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये, 5:10 बजे नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा और 5:40 बजे युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ भी प्रधानमंत्री मोदी की बैठक प्रस्तावित है। इन मुलाकातों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग, क्षेत्रीय शांति और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

 

पीएम मोदी की आज होने वाली द्विपक्षीय बैठकें

दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मीटिंग।

दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ बैठक।

दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मीटिंग।

शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक।

शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये से मीटिंग।

शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ बैठक।

शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो से मीटिंग।

पहले दिन भी रही भारत की कूटनीतिक सक्रियता

BRICS सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत-चीन संबंधों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को लेकर बातचीत हुई।

 

पहले दिन आयोजित गाला डिनर में भारतीय संस्कृति और विरासत की भी शानदार झलक देखने को मिली। वहीं, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का गीत गाकर माहौल को और खास बना दिया।

 

नई दिल्ली घोषणा-पत्र पर बनी सहमति

BRICS सम्मेलन के पहले दिन सबसे अहम उपलब्धियों में नई दिल्ली घोषणा-पत्र को माना गया। इसमें आतंकवाद, वैश्विक संघर्ष, व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर BRICS देशों ने साझा रुख सामने रखा।

 

भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय कूटनीति भी साफ नजर आ रही है। अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ लगातार हो रही बैठकों के जरिए भारत व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दे रहा है।

 

आज सम्मेलन के दूसरे दिन भी दुनिया की नजर भारत मंडपम पर रहेगी, जहां BRICS देश और आमंत्रित राष्ट्र वैश्विक विकास और सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर आगे की दिशा तय करने की कोशिश करेंगे।

 

 

Related Posts

देश

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026
देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
देश

BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

September 11, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादसा; रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

September 11, 2026
देश

BRICS Summit: BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, क्रूड ऑयल पर हो सकती है डील

September 11, 2026
Next Post

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Ahmedabad Serial Blast Case: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 आरोपियों को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार

Ahmedabad Serial Blast Case: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 आरोपियों को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार

July 7, 2026
Manipur Violence Case: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, नागा बंधकों के 6 शव मिलने से मचा हड़कंप, 24 घंटे बंद का ऐलान

Manipur Violence Case: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, नागा बंधकों के 6 शव मिलने से मचा हड़कंप, 24 घंटे बंद का ऐलान

June 11, 2026

Chhattisgarh latest news: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर में ED की रेड, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

September 1, 2026
कौन हैं वो सात सांसद जो AAP का दामन छोड़ BJP में होंगे शामिल, राघव चड्ढा ने गिनाए नाम

कौन हैं वो सात सांसद जो AAP का दामन छोड़ BJP में होंगे शामिल, राघव चड्ढा ने गिनाए नाम

April 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
  • BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन
  • Rashifal: सिंह समेत इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा और काम में मिलेगी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को गणपति स्थापना के 3 शुभ मुहूर्त, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और महत्व

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In