• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, March 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

CG में सताने लगी गर्मी:एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार; बस्तर में आंधी-बारिश की संभावना

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 25, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दो दिनों की गिरावट के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। दुर्ग के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में इसे 42.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जगह रही। इस बीच बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। राजधानी रायपुर में तीखी धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री मापा गया था। माना हवाई अड्‌डे के पास अधिकतम तापमान इससे भी अधिक यानी 41.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और अंबिकापुर में 39.6 डिग्री रहा।

READ ALSO

Raigarh News : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rghnews News : “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए

सबसे कम अधिकतम तापमान जगदलपुर में दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इसके साथ ही बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने बताया, बीजापुर, बस्तर, बेमेतरा, रायपुर सहित करीब आधा दर्जन जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश बीजापुर में रिकॉर्ड की गई है।

आज भी बढ़ेगा दिन और रात का तापमान
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्रों में गर्म उत्तरी हवा और दक्षिण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ठंडी और नम हवा का आना जारी है। ऐसे में 25 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी।

बस्तर संभाग और पड़ोसी जिलों में बारिश भी
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। प्रदेश में उत्तरी और दक्षिणी हवा का मिलन क्षेत्र भी बना है। ऐसे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चल सकता है। वर्षा और अंधड़ का मुख्य क्षेत्र बस्तर संभाग और उससे लगे जिले हो सकते हैं।

Related Posts

Raigarh News : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

March 16, 2026
Rghnews News : “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए
रायगढ़

Rghnews News : “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए

March 15, 2026
Raigarh News : पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील
रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील

March 15, 2026
Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

March 14, 2026
Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

March 12, 2026
Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत
रायगढ़

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

March 12, 2026
Next Post

नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग:दंडकारण्य बंद के दौरान सुकमा में बस रुकवाई, यात्रियों को उतारकर लगा दी आग

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today: धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal: कन्या राशि वालों आज आपको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, जाने अन्य राशियों का हाल

November 4, 2025
Election result Kerala: तिरुवनंतपुरम में NDA की ऐतिहासिक जीत, जानें केरल निकाय चुनाव का रिजल्ट?

Election result Kerala: तिरुवनंतपुरम में NDA की ऐतिहासिक जीत, जानें केरल निकाय चुनाव का रिजल्ट?

December 13, 2025
Chhath Festival Special Train: रेलवे छठ पर चलाएगी तीन स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज…

Railways Alert: रेलवे ने जारी किया अलर्ट, 1-2 नवंबर को IRCTC ऐप और वेबसाइट रहेगा बंद..

October 31, 2025
विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, जनवरी में ही बन जाएंगे नंबर वन

साल 2026 में कौन हैं नंबर एक बल्लेबाज ? आईसीसी ने जारी किया लिस्ट।

January 14, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chaitra Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट करें घटस्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त और पूजा विधि
  • Raigarh News : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Dubai International Airport: दुबई एयरपोर्ट के ऊपर जोरदार धमाका, आसमान ने धुएं का गुबार; सभी उड़ाने रद्द
  • Indian Army Agniveer Recruitment: भारतीय नौसेना में नौकरी की भरमार, 8वीं और 10वीं पास युवा कर सकते हैं आदेवन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In