• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg Currents News : विशेष लेख : सूर्य देवता के आशीर्वाद से मिलती मुफ्त बिजली

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg Currents News :  धमतरी, 17 सितंबर 2026

धमतरी : विशेष लेख : सूर्य देवता के आशीर्वाद से मिलती मुफ्त बिजली

READ ALSO

Today Cg News : विशेष लेख : एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान

सूर्य की ऊर्जा को घर-घर की जरूरत से जोड़ने की दिशा में धमतरी जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ने जिले के नागरिकों के बीच स्वच्छ ऊर्जा के प्रति नया उत्साह पैदा किया है। बिजली के खर्च में राहत, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की यह पहल अब शहरों से आगे गांवों तक पहुंच रही है। जिले में अब तक 2,031 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। हितग्राही बोल रहे सूर्य देवता के आशीर्वाद से मिलती मुफ्त बिजली ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ शुरू करने की घोषणा की थी। इससे पहले 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने एक करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की परिकल्पना सामने रखी थी। बाद में इसे ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ का स्वरूप दिया गया। केंद्र सरकार ने योजना के लिए 75,021 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और एक करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पात्र परिवारों को 3 किलोवॉट तक के संयंत्र पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार केंद्रीय वित्तीय सहायता मिलती है।

धमतरी में योजना की प्रगति इसकी स्वीकार्यता को दर्शाती है।  माह अगस्त 2026 तक जिले में 7,177 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 7,175 की फीजिबिलिटी स्वीकृत हुई। 6,034 हितग्राहियों ने वेंडर का चयन किया और 2,031 घरों में संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। स्थापना के बाद 1,938 प्रकरणों में निरीक्षण स्वीकृत हुआ है। 1,745 हितग्राहियों की सब्सिडी रिडीम हुई, 1,627 प्रकरणों में सब्सिडी स्वीकृत तथा 1,555 हितग्राहियों को सब्सिडी वितरित की जा चुकी है।

जिले के सुदूर अंचल में यह योजना एक नए रूप में दिखाई दे रही है। नगरी विकासखंड का ग्राम ठेनही जिले का पहला गांव बना है, जहां सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। गांव के 71 परिवारों के लिए 2-2 किलोवॉट, अर्थात कुल 142 किलोवॉट क्षमता का सामूहिक सोलर प्लांट लगाया गया है। गांव से लगभग 50 से 75 मीटर दूरी पर उपलब्ध भूमि पर स्थापित इस संयंत्र के लिए ग्रामीणों से राशि नहीं ली गई है। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्युत उत्पादन और घरों में कनेक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

जिले के सुदूर अंचल में यह योजना एक नए रूप में दिखाई दे रही है। नगरी विकासखंड का ग्राम ठेनही जिले का पहला गांव बना है, जहां सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। गांव के 71 परिवारों के लिए 2-2 किलोवॉट, अर्थात कुल 142 किलोवॉट क्षमता का सामूहिक सोलर प्लांट लगाया गया है। गांव से लगभग 50 से 75 मीटर दूरी पर उपलब्ध भूमि पर स्थापित इस संयंत्र के लिए ग्रामीणों से राशि नहीं ली गई है। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्युत उत्पादन और घरों में कनेक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री अनिल सोनी के अनुसार जिले के ऐसे 55 गांवों का चयन किया गया है, जहां पक्की छत वाले मकानों की उपलब्धता सीमित है और खपरैल वाले मकान अधिक हैं। ऐसे गांवों में वेंडरों द्वारा सब्सिडी राशि के माध्यम से आवश्यकता के अनुरूप सामूहिक सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। ठेनही के ग्रामीण श्री इंदर सिंह नेताम इसे गांव के लिए खुशी और राहत का अवसर बताते हैं। उनके अनुसार इससे बिजली बिल की चिंता कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

नाथूकोना ग्राम सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी सौर ऊर्जा को जनभागीदारी और स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से ‘सोलर दीदी’ के पंजीयन एवं प्रशिक्षण की पहल भी की जा रही है, ताकि ग्रामीण महिलाओं को सोलर उत्पादों और सेवाओं से जोड़ा जा सके। उन्हें संयंत्रों के संचालन, आवश्यक सावधानियों तथा ग्रामीण स्तर पर सौर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर सेवा, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रयासों के बीच धमतरी की यह तस्वीर उल्लेखनीय है। यहां सौर ऊर्जा केवल बिजली का वैकल्पिक स्रोत नहीं बन रही, बल्कि यह आर्थिक बचत, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण आजीविका और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को एक साथ आगे बढ़ाने का माध्यम बन रही है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने योजना की प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। धमतरी में सूर्य की रोशनी अब घरों को रोशन करने के साथ विकास और आत्मनिर्भरता की नई राह भी प्रकाशित कर रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Today Cg News : विशेष लेख : एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़

September 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान

September 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 17, 2026
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट, 3 सिस्टम होगा एक्टिव..

September 17, 2026
छत्तीसगढ़

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

September 17, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

September 16, 2026
Next Post

UPI Autopay: OTT से SIP तक Autopay रहेगा आसान, UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Change Mobile Number in Bank: बैंक अकाउंट में पुराना मोबाइल नंबर है? घर बैठे एक Click में ऐसे करें अपडेट

September 5, 2026
सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित

सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित

October 10, 2025

बायपास पर जुआ की सूचना पर पुलिस की रेड, 7 जुआरी जुआ फड पर गिरफ्तार…. ● जुआरियों से नकदी रकम ₹8170 जप्त, #घरघोड़ा पुलिस की जुआरियों पर जुआ एक्ट कार्रवाई……

June 21, 2022

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ेगा मानसून, बारिश से मिलेगी राहत, अब बढ़ेगा तापमान!

September 14, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UPI Autopay: OTT से SIP तक Autopay रहेगा आसान, UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
  • Cg Currents News : विशेष लेख : सूर्य देवता के आशीर्वाद से मिलती मुफ्त बिजली
  • Today Cg News : विशेष लेख : एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In