Cg News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ, इन जिलों मे होंगी हैवी वर्षा

Cg News रायपुर 16 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि प्रदेश में बादल छाये रहेंगे, वहीं कई जगहों पर अति से अति भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की गतिविधियों के बढ़ने की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून का उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर दिखेगा। गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। राजधानी में सुबह हुई बूंदाबांदी से बाद से बादल छाये हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए जारी हुआ येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Cg News वहीं प्रदेश के सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी कियागया है। हालांकि मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए कुछ स्थान पर अति बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। इसके असर के कारण एक कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और छत्तीसगढ़ के उतरी इलाके की ओर बढ़ गया है। इसके असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

Editor ek aur tadka

Recent Posts

जनदर्शन में समस्याओं का हो रहा त्वरित निदान

रायपुर, 19 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं…

1 hour ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रोजेक्ट ‘जागृति’ के फ्लेक्स का किया विमोचन

रायपुर, 19 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास में आयोजित…

1 hour ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन में हजारों लोगों की सुनी समस्याएं

रायपुर, 19 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने…

2 hours ago

बुजुर्ग बिसेश्वर के कानों में फिर गूंजेगी राम धुन

रायपुर, 19 सितम्बर 2024 रायपुर निवासी पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग श्री बिसेश्वर दौड़िया कुछ वर्ष पहले…

2 hours ago

Cg News: आग की लपटों में झुलसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पुतला दहन के दौरान हुआ हादसा

Cg News पेंड्रा: पेंड्रा में आज कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस…

2 hours ago

Raigarh News: खेल भावना से मिलती है सफलता, पढ़ाई के साथ खेल में करें नाम रोशन-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह

Raigarh News:  रायगढ़, 19 सितम्बर 2024/ 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आज…

2 hours ago