Cg News: प्रदेश के लाखों कर्मचारी इस दिन हड़ताल पर रहेंगे, चार सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन..!!

Cg News:  छत्तीसगढ़/ सरकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी, जिला संयोजक उमेश ने बताया की फेडरेशन के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों आगामी 27 सितंबर को प्रदेश के लाखों कर्मचारी,  चार सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।

Read More:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

चार सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल

फेडरेशन के जारी चरणबद्ध आंदोलन जिसे “अब नई सहिबो, मोदी के गारंटी ले के रहिबो ” का नाम दिया गया है l जिसके तहत आगामी हड़ताल की तैयारी को लेकर राजधानी रायपुर में एक बड़ी बैठक की गई जिसमे फेडरेशन जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रांताध्यक्ष, एवं जिला संयोजक उपस्थित हुए। सभी ने आगामी हड़ताल को सफल बनाने निश्चय किया l चार सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल को ऐतिहासिक बनाएँ जाने का निर्णय लिया गया।

कर्मचारी मांगो को लेकर चार स्तरीय आंदोलन

चंद्रशेखर तिवारी  ने बताया :- फेडरेशन में कर्मचारी मांगो को लेकर चार स्तरीय आंदोलन किए जाने की घोषणा कि है तीन चरण के आंदोलन के पश्चात् भी राज्य सरकार ने कर्मचारियों के जायज मांगो को पूरा नहीं किया है जिसके कारण फेडरेशन से जुड़े संगठनों के लाखों कर्मचारी एकदिवीय टोकन स्ट्राइक ( हड़ताल ) में शामिल होंगे, उसके पश्चात् भी मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगेl

प्रदेश के इन संभाग में बैठक आयोजित 

हड़ताल को सफल बनाएँ जाने प्रदेश के सभी संभाग में बैठक आयोजित किया गया है।

*सरगुजा संभाग – 16 सितम्बर

*दुर्ग संभाग – 18 सितम्बर

*बस्तर संभाग – 21 सितम्बर

*बिलासपुर संभाग – 22 सितम्बर को आयोजित है

Read More:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने आगे बताया:- कि भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान देय दिनांक 1 जनवरी 24 से महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत दिए जाने, प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि से महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में जमा किये जाने, भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय वेतनमान दिये जाने, केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता, मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन दिए जाने की मांग शामिल है।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज