• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, November 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री की “विष्णु की पाती” पाकर खिले दिव्यांग दीपक पाल के चेहरे पर खुशी के भाव

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 6, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg News :  एमसीबी/06 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग श्री दीपक पाल के लिए खुशियों और सम्मान का संदेश लेकर आई है। मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्तिगत शुभकामना पत्र प्राप्त होने पर दीपक पाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। कुछ समय पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी शिकायत का निराकरण करते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई थी। अब मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्या के समाधान का उल्लेख करते हुए व्यक्तिगत रूप से पाती भेजे जाने से उनकी खुशी और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय पहल ने दीपक पाल को यह एहसास कराया कि शासन न केवल जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि उनके सुख-दुख और जीवन की परिस्थितियों के प्रति भी संवेदनशील है।

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री ने पाती में किया दीपक पाल की समस्या के समाधान का विशेष उल्लेख
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी पाती में दीपक पाल को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके और परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कुशल-मंगल की कामना की। मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई गई उनकी शिकायत का निराकरण होने और ट्राइसाइकिल मिलने की जानकारी पाकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि अपनी जरूरत शासन तक पहुंचाने के लिए दीपक पाल ने हेल्पलाइन पर भरोसा किया और उनकी बात सुनी जाकर समस्या का समाधान हुआ, यह उनके लिए संतोष की बात है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पंच और सरपंच के रूप में कार्य करने के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को करीब से समझा है। इसलिए उनके लिए प्रत्येक आवेदन के पीछे उस व्यक्ति की परिस्थिति और उसकी अपेक्षा का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री के इन आत्मीय शब्दों ने पत्र को दीपक पाल के लिए और भी विशेष बना दिया।

ट्राइसाइकिल मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री की पाती ने बढ़ाई खुशी
नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दीपक पाल दिव्यांग होने के कारण लंबे समय से आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। दैनिक जरूरतों और आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के निराकरण की दिशा में प्रशासन द्वारा पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े द्वारा उन्हें ट्राइसाइकिल प्रदान की गई थी।
ट्राइसाइकिल मिलने से दीपक पाल को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिली। वहीं अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा व्यक्तिगत रूप से भेजी गई विष्णु की पाती उनके लिए एक और सुखद अनुभव बन गई है। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्या और उसके समाधान को विशेष रूप से याद करते हुए पत्र भेजना उनके लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में हर नागरिक का सुख और सम्मान शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पाती में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संकल्प में दीपक पाल और उनके परिवार का सुख एवं सम्मान भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने दीपक पाल के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए उनके परिवार के सभी सदस्यों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री की पाती पाकर दीपक पाल ने जताया आभार
मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामना पत्र प्राप्त होने पर दीपक पाल ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ और उन्हें ट्राई साइकिल प्राप्त हुई, जिससे आवागमन में होने वाली परेशानियां कम हुई हैं। अब मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से पत्र भेजकर उनकी समस्या के समाधान का उल्लेख करना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है।
दीपक पाल की यह कहानी शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी पहल का उदाहरण प्रस्तुत करती है। पहले सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ और अब मुख्यमंत्री की श्विष्णु की पातीश् ने उनके जीवन में खुशी का एक और अवसर जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री की यह पहल दर्शाती है कि जनकल्याण का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में सम्मान, विश्वास और आत्मीयता का भाव मजबूत करना भी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर एमसीबी जिले का बेहतर प्रदर्शन, 88 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई पूरी

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : ‘विष्णु की पाती’ पाकर लखपति दीदी प्रेमलता साहू हुईं भावविभोर, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया हार्दिक आभार

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू

November 6, 2026
Next Post

Today Cg News : मुख्यमंत्री की पाती पाकर खिल उठा गायत्री श्रीवास्तव का चेहरा, महतारी वंदन की राशि से खरीदी सिलाई-पिको मशीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

युवती को जीवनसंगिनी बनाने का झांसा देकर आबरू लूटकर फरार हुये आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

January 25, 2022

नव पदस्थ थाना प्रभारी सारंगढ़ के नेतृत्व में अवैध कबाड़ पर कार्यवाही….. ● टाटा अल्ट्रा वाहन में लोड 3 टन कबाड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर……

June 20, 2022
Sex Racket Busted: पुलिस ने होटल में सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,मालिक समेत 4 गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामान जब्त

Sex Racket Busted: पुलिस ने होटल में सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,मालिक समेत 4 गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामान जब्त

May 21, 2026
Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 700 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

BPS PO 2026: IBPS PO के 6715 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 6, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
  • Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
  • Latest Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर एमसीबी जिले का बेहतर प्रदर्शन, 88 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई पूरी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In