• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, November 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 17, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chakradhar Samaroh 2026:    रायगढ़, 17 सितम्बर 2026/ चक्रधर समारोह के चौथे दिन प्रतिष्ठित ओडिसी नृत्यांगना एवं बहुआयामी कलाकार जान्हबी बेहरा ने अपनी मनोहारी ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति से समारोह के मंच पर भाव, लय और सौंदर्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उनके भाव-अभिनय, सुरुचिपूर्ण मुद्राओं और नृत्य की शास्त्रीय गरिमा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जान्हबी बेहरा ने ‘अधुरम-मधुरम’ सहित विभिन्न शास्त्रीय गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा और ओडिसी की भावप्रधान शैली की मनोहारी झलक देखने को मिली। नृत्य की बारीकियों, भावों की अभिव्यक्ति और लय-ताल पर उनकी सधी हुई पकड़ ने प्रस्तुति को विशेष प्रभाव प्रदान किया।

ज्ञातव्य है कि जान्हबी बेहरा ने बेहद कम उम्र में गुरु श्री रमेश चंद्र जेना एवं गुरु श्री युधिष्ठिर नायक के मार्गदर्शन में ओडिसी नृत्य की साधना प्रारंभ की। इसके बाद उन्होंने ‘उड़ीसा डांस एकेडमी’ में पद्मश्री गुरु श्रीमती अरुणा मोहंती एवं पद्मश्री गुरु श्री गंगाधर प्रधान के सान्निध्य में गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कला को और अधिक निखारा। निरंतर साधना और समर्पण के बल पर उन्होंने एकल कलाकार के रूप में ओडिसी नृत्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
जान्हबी बेहरा को संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे दूरदर्शन केंद्र, भुवनेश्वर की मान्यता प्राप्त कलाकार होने के साथ ही भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, नई दिल्ली की पैनलबद्ध कलाकार हैं। इसके अलावा वे भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत स्पिक मैके से भी संबद्ध हैं। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सवों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकीं जान्हबी बेहरा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य की छटा बिखेरी है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जापान, यूनाइटेड किंगडम, चीन, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया और सिंगापुर सहित अनेक देशों में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियां दी हैं। चक्रधर समारोह के मंच पर उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को ओडिसी नृत्य की भाव-संपन्न और सौंदर्यपूर्ण परंपरा से रूबरू कराया।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह कमा रहा 50 हजार रुपये महीना

Raigarh News : युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह कमा रहा 50 हजार रुपये महीना

November 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

November 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

October 30, 2026
Next Post

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी

July 22, 2026
नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सरकार का प्रयास। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 29 माओवादियों ने किया सरेंडर।

झारखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़।

January 22, 2026

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

October 21, 2026
Rashifal For Today: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

Bank Holidays in November 2025: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट

November 1, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा; टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के मीडियाकर्मियों को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने कर दिया ये ऐलान, 30 नवंबर तक मांगे सुझाव
  • Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में Cyclone Murasu का दिखेगा असर, दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In