• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 20, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhatisgarh News :  रायपुर, 20 सितंबर 2026

​छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘सेवा के संकल्प’ के साथ एक ऐतिहासिक डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग द्वारा शुरू की गई ‘वसुंधरा’ (Verified Accessible System for Unified Digital Land Records & Historical Archives) परियोजना के माध्यम से प्रदेश भर के पुराने और वर्तमान राजस्व अभिलेखों का संपूर्ण डिजिटलीकरण, संरक्षण तथा प्रमाणीकरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सफलता का आधार: दंतेवाड़ा का क्रांतिकारी मॉडल

​इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता की मजबूत नींव दंतेवाड़ा जिले के क्रांतिकारी मॉडल पर आधारित है। दंतेवाड़ा में पिछले एक वर्ष के दौरान 12 हजार से अधिक नागरिकों ने कियोस्क सेवाओं का लाभ उठाया और 15 हजार से अधिक जाति प्रमाण-पत्र मात्र एक से दो दिनों में जारी किए गए। इसके साथ ही सैकड़ों विवादित मामलों का त्वरित निराकरण संभव हुआ और अभिलेखों में छेड़छाड़ का एक भी मामला सामने नहीं आया।

विस्तृत खाका: 12.89 करोड़ पृष्ठों का डिजिटलीकरण

​दंतेवाड़ा के इसी सफल प्रयोग से प्रेरणा लेते हुए अब पूरे राज्य में लगभग 12 करोड़ 89 लाख पृष्ठों के विभिन्न राजस्व अभिलेखों को डिजिटाइज़ करने का विस्तृत खाका तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत 22.72 करोड़ रुपए की लागत से 5.68 करोड़ पृष्ठ खसरा पांचसाला, 11.77 करोड़ रुपए की लागत से 2.94 करोड़ पृष्ठ B-1 रिकॉर्ड, 9.98 करोड़ रुपए की लागत से 2.49 करोड़ पृष्ठ नामांतरण व संशोधन पंजी, 2.13 करोड़ रुपए की लागत से 53.16 लाख पृष्ठ मिसल पंजी और 1.89 करोड़ रुपए की लागत से 47.29 लाख पृष्ठ अधिकार अभिलेख शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निस्तार पत्रक, वाजिब-उल-अर्ज, रीनंबरिंग सूची, साधारण खसरा, नजूल शीट एवं व्यवर्तन पंजी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जाएगा।

वित्तीय ढांचा और समयबद्ध कार्यान्वयन

​इस विशाल परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए 65.41 करोड़ रुपए की कुल एकमुश्त पूंजीगत लागत (CAPEX) और 50 लाख रुपए प्रति वर्ष का परिचालन व्यय (OPEX) तय किया गया है, जिसकी वित्तीय व्यवस्था राज्य के अधोसंरचना मद और केंद्र सरकार की DILRMP 3.0 योजना से की जाएगी। योजना के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से अगले तीन महीनों के भीतर वसुंधरा पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा, जिसके बाद कार्यदायी एजेंसियों का चयन कर एक वर्ष के भीतर सभी अभिलेखों के डिजिटलीकरण और सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

तकनीकी नवाचार: AI और ब्लॉकचेन से सुरक्षा

​’वसुंधरा’ परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसमें आधुनिकतम तकनीकों का समावेश है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित OCR, डॉक्यूमेंट क्लासिफिकेशन और स्मार्ट सर्च इंजन की मदद से दशकों पुराने रिकॉर्ड भी पलक झपकते ही खोजे जा सकेंगे। वहीं अभिलेखों में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या हेरफेर को रोकने के लिए ब्लॉकचेन आधारित सुरक्षा, डिजिटल हस्ताक्षर और यूनिक QR व बारकोड प्रणाली लागू की जाएगी।

त्वरित सेवाएं और सुशासन का नया युग

​इस योजना के पूर्ण रूप से लागू होने के बाद वर्तमान में नकल प्राप्ति में लगने वाला 3 से 7 दिनों का समय घटकर मात्र कुछ मिनटों का रह जाएगा और यह सेवा नागरिकों को 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। नागरिक अब वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, लोक सेवा केंद्रों और कियोस्क के माध्यम से घर बैठे आसानी से प्रमाणित अभिलेख प्राप्त कर सकेंगे। सुगम ऑनलाइन पेमेंट गेटवे और अधिकारियों के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं से आम जनता को राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह नवाचार न केवल भूमि विवादों और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह अंकुश लगाएगा, बल्कि राज्य में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और सुशासन के एक नए युग का सूत्रपात भी करेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur news: बिलासपुर से टाटानगर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 19 से 21 सितंबर तक कैंसिल रहेगी ट्रेन

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

September 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

April 29, 2026
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA-DR को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान…

8th Pay Commission Update: जानिए कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग? सरकार ने संसद में दिया जवाब

December 9, 2025
Chhattisgarh top news: फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा! 11 जुआरी गिरफ्तार

Chhattisgarh top news: फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा! 11 जुआरी गिरफ्तार

July 4, 2026
Ajinkya Rahane Retirement Today: इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

Ajinkya Rahane Retirement Today: इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

July 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत
  • Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In